Homeअपराधसाड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पहले कुकर से किया हमला,...

साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पहले कुकर से किया हमला, फिर गला घोंटकर पति की हत्या, पोस्टमार्टम ने खोला राज


Last Updated:

Badlapur Murder Case: साड़ी दिलाने की बात पर हुए विवाद में पत्नी ने पहले पति के सिर पर कुकर से हमला किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद मौत को सामान्य दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. आखिर कैसे एक घरेलू विवाद खूनी वारदात में बदल गया, जानने के लिए पढ़ें आगे.

Zoom

साड़ी नहीं दिलाने पर एक पत्‍नी ने अपनी पति की हत्‍या कर दी. (एआई प्रतीकात्‍मक इमेज)

Badlapur Murder Case: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर से एक चौंकाने वाला हत्या का मामला सामने आया है. सिर्फ साड़ी दिलाने की बात को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोप है कि पहले उसने पति के सिर पर कुकर से हमला किया और फिर गला घोंटकर उसकी जान ले ली. शुरुआत में मौत को सामान्य दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया. जानकारी के मुताबिक, बदलापुर के शिरगांव इलाके में रहने वाले हरिराम सिंह और उनकी पत्नी सुनीता देवी के बीच पिछले कुछ समय से साड़ी खरीदने को लेकर विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि सुनीता अपने पति से लगातार नई साड़ी दिलाने की मांग कर रही थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी.

  1. रविवार शाम को बढ़ गया झगड़ा: रविवार शाम को भी इसी बात पर दोनों के बीच एक बार फिर झगड़ा हो गया. देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि मामला हिंसा तक पहुंच गया. आरोप है कि गुस्से में सुनीता देवी ने पहले हरिराम सिंह के सिर पर कुकर से हमला किया. जब वह गंभीर रूप से घायल हो गए तो उनका गला घोंटकर हत्या कर दी.
  2. 7 साल के बेटे ने पड़ोसी के घर जाकर बचाई जान: घटना के दौरान दंपति का 7 साल का बेटा घबरा गया. वह तुरंत पड़ोसियों के पास पहुंचा और घर में हो रही घटना की जानकारी दी. बच्चे की बात सुनकर पड़ोसी तुरंत घर पहुंचे. वहां हरिराम सिंह जमीन पर मृत अवस्था में पड़े मिले. यह देखकर इलाके में हड़कंप मच गया.
  3. मौत को सामान्य दिखाने की कोशिश: घटना के बाद हरिराम सिंह को अस्पताल ले जाया गया. शुरुआती स्तर पर मौत को कुदरती बताने की कोशिश की गई. लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शव का पोस्टमार्टम कराया. जिसके बाद, पूरा मामला खुलकर सामने आ गया.
  4. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज: पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद साफ हो गया कि हरिराम सिंह की मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि हत्या के कारण हुई है. रिपोर्ट में हत्या के संकेत मिलने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की दोबारा जांच की.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments