Homeटेक्नोलॉजीपंजाबी युवती ने ऑनलाइन घर दिखाए, शिफ्टिंग पर मिला झटका: कनाडा...

पंजाबी युवती ने ऑनलाइन घर दिखाए, शिफ्टिंग पर मिला झटका: कनाडा में 17 लोगों से ₹41 लाख ठगे; मकानों में पहले से रह रहे थे परिवार – Jalandhar News




पंजाबी मूल की 27 साल की युवती कनाडा में रेंट के नाम पर 17 लोगों से 41 लाख रुपए (60 हजार डॉलर) ठग लिए। इसकी शिकायत मिलने के बाद पील रीजनल पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। गिरफ्तार युवती सवरीत कौर कनाडाई नागरिक है और ब्रैम्पटन में ही रह रही है। पील रीजनल पुलिस ने युवती की PHOTO जारी कर लिखा है कि लोग इसे देख लें और इस ठग से अलर्ट रहें। पुलिस ने बताया कि युवती ने अलग-अलग सोशल मीडया प्लेटफॉर्म पर अपने अलग-अलग लोकेशन पर मकान दिखाए। इनको रेंट पर देने की बात कही। हर मकान का 1700 डॉलर के करीब रेंट बताया गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर ही मकान देख युवती के बात की। युवती ने लोगों को झांसे में लेकर पेमेंट ले लीं। जब लोग दिए गए पतों पर अपना-अपना सामान लेकर पहुंचे तो दिए गए पते पर पहले ही लोग रह रहे थे। ठगी का पता चलने पर पील रीजनल पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन की तो पता चला कि लड़की ने किसी के मकान दिखाकर रेंट फ्रॉड किया है। इसके बाद पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया। ये गिरफ्तारी 13 जुलाई को की गई है। 22 जुलाई को पुलिस ने मीडिया से जानकारी साझा की। ​जानें युवती ने कैसे की 17 लोगों से ठगी 13 जुलाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया
जांच पूरी होने और ठगी कंफर्म होने पर 13 जुलाई को सवरीत कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे बेल हियरिंग के लिए ओंटारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस की हिरासत में रखा गया है। पील रीजनल पुलिस ने आम जनता, अप्रवासी और नए किराएदारों को चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर रेंटल प्रॉपर्टी खोजते समय ज्यादा सावधानी बरतें। पुलिस ने सलाह दी है कि ​पैसे ट्रांसफर करने से पहले प्रॉपर्टी को खुद जाकर देखें। बिना पूरी जांच के किसी भी प्रकार की एडवांस पेमेंट न भेजें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments