Homeटेक्नोलॉजीकश्मीर में नाले में बहने से दो की मौत: दक्षिण गुजरात...

कश्मीर में नाले में बहने से दो की मौत: दक्षिण गुजरात में बारिश का रेड अलर्ट, MP के 35 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश




मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। 24 घंटे में 35 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई। जम्मू-कश्मीर में तीन दिनों से मूसलाधार हो रही है। जम्मू में जहां निचले इलाकों में पानी भर रहा है। वहीं कश्मीर में भी हालात खराब हो रहे हैं। बांदीपोरा जिले में बुधवार को बाढ़ के तेज बहाव में बह जाने से मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों जलावन की लकड़ी निकालने के लिए एक नाले के पास गए थे। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लगातार बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं। सूरजपुर जिले के बिहारपुर क्षेत्र में बरगा नदी उफान पर है, जिससे आधा दर्जन से अधिक गांवों का मेन रोड से संपर्क टूट गया है। मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। नवसारी और वलसाड में भारी बारिश हो रही है। वहीं, वलसाड में पिछले चौबीस घंटों में 11 इंच बारिश होने से स्थानीय नदियां उफान आ गई हैं। असम में लगातार बारिश से बाढ़ ने कहर जारी है। 7 जिलों में 57,100 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। इनमें चराईदेव जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां लगभग 24,000 लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं।
23 जुलाई को देश के ऊपर छाए बादलों की सैटेलाइट इमेज… देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल…
24 जुलाई:
25 जुलाई:



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments