- Hindi News
- National
- CJP Protest LIVE | Cockroach Janta Party Jantar Mantar Violence Clash Photos Update; Sonam Wangchuk Abhijeet Dipke Delhi Police BJP Congress
नई दिल्ली1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जंतर-मंतर पर गुरुवार सुबह से ही भीड़ जमा थी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। गुरुवार सुबह से ही हजारों लोग वहां जमा हैं। पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि भाजपा के भेजे गुंडे प्रदर्शनकारियों के बीच आकर पत्थरबाजी कर रहे हैं।
दरअसल गुरुवार रात को जंतर-मंतर से एक किमी दूर पुलिस और प्रदर्शनकारी में झड़प हुई थी। पुलिस पर पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज किया गया था। इसमें 2 ACP समेत 5 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है।
सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने सुबह दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए। इनमें सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन भी शामिल है। इसका मामला अब चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत के सामने पहुंचा। CJI ने कहा कि जरूरत पड़ने पर दखल दूंगा।
गुरुवार सुबह जंतर-मंतर पर भारी भीड़, 3 तस्वीरें…

गुरुवार सुबह हजारों प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध में नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों के लिए सुबह की चाय का इंतजाम किया गया, लोग लगातार खाने-पीने का सामान भेज रहे हैं।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान फैले कचरे को जमा किया जा रहा है। वॉलंटियर इन्हें गारबेज बैग में भरकर भेज रहे हैं।
बुधवार शाम छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई
बुधवार रात 8:30 बजे के करीब छात्रों और पुलिस में झड़प हो गई। पुलिस के मुताबिक, कनॉट प्लेस के टॉल्स्टॉय मार्ग के पास कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थरों और बोतलों से हमला कर दिया। इस हमले में एसीपी कनॉट प्लेस विवेक भगत घायल हो गए। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

पुलिस और छात्र लाठी लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों में झड़प हो गई।

पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारियों ने मुंह और आंखों में कपड़ा बांधा।
अब तक 3 दिन क्या हुआ, यहां पढ़ें…
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…
लाइव अपडेट्स
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
MNS प्रमुख राज ठाकरे ने कहा- शिक्षा मंत्री को हटाए सरकार
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को मुंबई में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दोनों ने NEET पेपरलीक मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की। राज ठाकरे ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय गृह मंत्री को पद से हटाया गया था, उसी तरह अब शिक्षा मंत्री को हटाया जाना चाहिए।
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जंतर-मंतर पर पत्थरों के स्लैब, जमीन पर रात गुजार रहे लोग, 3 तस्वीरें

बुधवार रात को फुटपाथ पर पत्थरों के स्लैब रखकर सोते हुए प्रदर्शनकारी।

पुलिस के लगाए बैरिकेड्स पर भी कई प्रदर्शनकारी रात गुजारते नजर आए।

प्रदर्शनकारी दिन में जहां बैठे थे, रात में वहीं सो गए। एक-दूसरे से सटकर छोटी-सी जगह में दर्जनों लोगों ने रात गुजारी।
37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सीजेपी प्रवक्ता अभिजीत रांका ने कहा- पीएम पेपर लीक को रोकें
41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शूटर अभिनव बिंद्रा ने कहा- शिक्षा तंत्र को मजबूत बनाएं
शूटर अभिनव बिंद्रा ने कहा, ‘मैंने कभी खुद को राजनीतिक व्यक्ति नहीं माना। लेकिन मेरा मानना है कि कुछ मुद्दे ऐसे होते हैं जो हम सभी के हैं, चाहे हमारे राजनीतिक विचार कुछ भी हों। शिक्षा ऐसा ही एक मुद्दा है।’
उन्होंने कहा, ‘मेरी उम्मीद है कि हम सभी एकजुट होकर अपने शिक्षा तंत्र को लगातार और मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करें, ताकि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए अवसर का मजबूत आधार बना रहे।’
44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संसद मार्ग हिंसा पर FIR दर्ज, दो ACP गंभीर रूप से घायल
दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग पर बुधवार को हुई हिंसा के मामले में FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान 2 सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
दिल्ली पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि अस्पताल में भर्ती एक युवती की मौत होने की जो खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही है, वह पूरी तरह फर्जी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।
06:18 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
शिखर धवन ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी, लिखा- धैर्य रखें
क्रिकेटर शिखर धवन ने कहा, ‘हमारे युवा ही हमारे देश का भविष्य हैं। उनके सपनों, उम्मीदों और आकांक्षाओं को समझना जितना जरूरी है, उतना ही कठिन समय में धैर्य बनाए रखना और देश की संस्थाओं तथा सरकार पर भरोसा रखना भी आवश्यक है।’
उन्होंने कहा,’मेरा मानना है कि हर चुनौती का समाधान धैर्य और संयम से ही निकलता है। भारत हमेशा आगे बढ़ा है और आगे भी इसी तरह निरंतर प्रगति करता रहेगा।’
06:09 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
सीजेपी ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रहेगा
गुरुवार सुबह ही पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी रहेगा। रांका ने कहा कि हम सरकार से बातचीत करने के लिए तैयार थे, लेकिन सरकार ने समय बर्बाद किया। अब उन्हें बात करनी है, तो जंतर-मंतर आना होगा।
06:07 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
छात्र प्रदर्शनों के बीच सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने का मामला गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत से अपील की। उन्होंने कहा कि कम से कम सुप्रीम कोर्ट के वकीलों, कोर्ट स्टाफ और वैध प्रवेश पास रखने वाले पक्षकारों को स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति दी जाए।
इसके बाद सीजेआई ने कहा कि जरूरत पड़ने पर दखल दिया जाएगा। दरअसल, गुरुवार सुबह दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।
05:02 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
भास्कर रिपोर्टर वैभव पलनीटकर की रिपोर्ट
04:24 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पीएम के पोस्ट के बाद CJP ने कहा- प्रधानमंत्री इस्तीफा दें
पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी के पोस्ट के बाद CJP ने X पर प्रधानमंत्री की फोटो पोस्ट कर लिखा- प्रधानमंत्री जी इस्तीफा दो।
04:15 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
भारत के बड़े मामले, जिनकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई

04:08 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पुलिस और छात्रों की झड़प की 4 तस्वीरें…
रात-8:30 बजे: पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने

पुलिस और छात्र लाठी लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों में झड़प हो गई।
रात- 8:35 बजे: पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारियों ने मुंह और आंखों में कपड़ा बांधा।
रात-8:40 बजे: भीड़ दूर भागी, नारे लगाए गए

पुलिस के लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारी दूर हट गए। यह झड़प करीब 10-15 मिनट तक चली।
रात- 8:45 बजे: झड़प के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी गिर गए

झड़प के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेल दिया। धक्का-मुक्की में कुछ लोग जमीन पर गिर गए।
03:36 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
जंतर-मंतर पर पुलिस को देख प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे
03:23 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मुंबई पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर 13 FIR की
मुंबई पुलिस ने गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा होने के आरोपों में 18 जुलाई से 22 जुलाई के बीच 13 FIR दर्ज की हैं और 400 लोगों को नामजद किया है। ये लोग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे थे।
अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज किए गए हैं और एफआईआर में नामजद लोगों को नोटिस जारी किए गए, जिसके बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई।
03:11 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली पुलिस के CP देवेश चंद्र, RML अस्पताल पहुंचे



22-23 जुलाई की रात दिल्ली पुलिस के विशेष सीपी देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों से मिलने के लिए RML अस्पताल का दौरा किया।
03:00 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी हुई
02:48 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
दीपके बोले- हम प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने गुरुवार को कहा कि आज हमारे विरोध प्रदर्शन का 34वां दिन है और सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 26वां दिन है। हमारा विरोध प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा और जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक हम इसे वापस नहीं लेंगे।
02:38 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
प्रदर्शन के 34वें दिन भी जंतर-मंतर पर हजारों की भीड़

जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन का 34वां दिन है। 20 जून से CJP समर्थक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह भी जंतर-मंतर पर हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा है।
02:19 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
CJP बोली- वांगचुक ने शांति बनाए रखने की अपील की
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने जंतर-मंतर के पास हिंसा की खबरों के बीच सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की नई अपील मीडिया के साथ साझा की।
वांगचुक ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की, क्योंकि कल शाम करीब 8:30 बजे टॉल्स्टॉय मार्ग के पास हिंसा भड़क गई थी। जंतर-मंतर के पास पथराव और बोतलें फेंके जाने की वजह से कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
02:03 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन गुरुवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। इनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट और जंगपुरा समेत अन्य स्टेशन शामिल हैं।
हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी। यात्रियों से यात्रा से पहले मेट्रो सेवा की जानकारी जांचने की अपील की गई है।
01:47 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल तैनात, सुबह 5 बजे के विजुअल
01:33 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
CJP प्रदर्शन में घायल ACP बोले- पत्थर सीधे मेरे माथे पर लगा
जंतर-मंतर के पास CJP के प्रदर्शन के दौरान घायल हुए दिल्ली पुलिस के एसीपी जय प्रकाश ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को संसद की ओर बढ़ने से रोकने के दौरान उन पर पत्थर और पानी की बोतलें फेंकी गईं।
उन्होंने बताया कि एक पत्थर सीधे उनके माथे पर लगा, जिससे उन्हें चोट आई। फिलहाल उनका इलाज आरएमएल अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने मामूली फ्रैक्चर की पुष्टि की है।
01:07 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
प्रदर्शनकारियों के लिए दुनियाभर से फूड ऑर्डर किया जा रहा
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए दुनियाभर से खाना और नाश्ता ऑर्डर किया जा रहा है। एक डिलीवरी बॉय ने बताया कि यह ऑर्डर भारत के बाहर से किया गया था, और मुझे इसे जंतर-मंतर पर लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा गया था।
12:40 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी, समर्थक नारेबाजी कर रहे
12:08 AM23 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
केजरीवाल बोले- छात्रों को दबाने की कोशिश मत करना
11:33 PM22 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
CJP का आरोप- जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद किया गया
CJP ने आरोप लगाया है कि जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। अभिजीत दिपके ने दावा किया कि सरकार प्रदर्शनकारियों पर फिर से सख्त पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग न करने की अपील की।
10:29 PM22 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
CJP समर्थक कनॉट प्लेस में इकट्ठा हुए, पुलिस तैनात
09:10 PM22 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
सलमान खान बोले- छात्रों के आंदोलन का हिंसक होना दुखद

एक्टर सलमान खान ने पेपर लीक मामले पर कहा कि छात्रों का आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था और इसका हिंसक रूप लेना दुखद है। उन्होंने घायल छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर देशभर के छात्रों का एकजुट होना सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए और आंदोलन का पूरा श्रेय छात्रों को मिलना चाहिए। साथ ही उम्मीद जताई कि सरकार छात्रों की मांगों पर सकारात्मक फैसला लेकर शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी, ताकि भारत भविष्य में दुनिया का प्रमुख शिक्षा केंद्र बन सके।
08:38 PM22 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
झड़प के बाद जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल तैनात; VIDEO
08:07 PM22 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
जंतर-मंतर के पास पत्थरबाजी, ACP समेत 2 पुलिसकर्मी घायल, पुलिस का लाठीचार्ज

दिल्ली में बुधवार रात संसद मार्ग पर कनॉट पैलेस की ओर जाने वाले रास्ते पर T-पॉइंट के पास फिर से हिंसा हुई है। ACP समेत दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंच गए हैं। उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
08:03 PM22 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
नड्डा बोले- वांगचुक ने लेटर लिखा, हम जवाब देंगे
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार रात प्रेस कांन्फ्रेस में कहा कि हम सोनम वांगचुक का हालचाल पूछने गए थे। हमने उनसे कहा कि आप अपना अनशन तोड़ें। सरकार आपकी बातों को सुनेगी।
आज वांगचुक ने हमें ओपन लेटर लिखा है। हम उस लेटर का जवाब देंगे। CJP के लोगों की बातें हमने शांति से सुनीं। उन्होंने अपनी बातें लिखकर दी हैं। हमने कहा कि हम चर्चा को तैयार है। जब कहेंगे हम चर्चा करेंगे।
08:02 PM22 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
वांगचुक का वीडियो मैसेज, बोले- मैं अनशन खत्म करने को तैयार
07:33 PM22 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
29 साल पहले धर्मेंद्र प्रधान ने भी पेपर लीक पर लाठियां खाईं थीं

1997 में पेपर लीक प्रदर्शन में धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल हुए थे। उनको बुरी तरह पीटा गया था। चेहरे पर चोटें भी आईं थीं। फोटो क्रेडिट:TNIE
पेपर लीक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा जा रहा है। लेकिन 29 साल पहले पेपर लीक मुद्दे पर उन्होंने भी विरोध प्रदर्शन किया था। प्रधान के सहयोगी रहे प्रशांत राउत ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि 1997 में ओडिशा में एक पेपर लीक हुआ था, तब प्रधान ने प्रदर्शन किया था।
इसमें करीब 1,500 छात्र शामिल हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया था। धर्मेंद्र प्रधान को बुरी तरह पीटा गया था। उनके शरीर में कई जगह चोटें आईं और फ्रैक्चर भी हुआ था।
07:12 PM22 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
धर्मेंद्र प्रधान बोले- सरकार NEET पर बात करने को तैयार
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि सरकार NEET समेत शिक्षा से जुड़े सभी मुद्दों पर बातचीत को तैयार है। हमारी सरकार सदन में युवाओं की हर जायज चिंता का समाधान करने के लिए तैयार है। छात्रों के प्रति हमारी जिम्मेदारी सिर्फ आक्रोश तक सीमित नहीं है। हमें उन्हें जवाब, सुधार और जवाबदेही देनी है।
06:57 PM22 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
सोनम वांगचुक के अनशन की टाइमलाइन





