Homeअपराधआशिक के लिए पति को चलती ट्रेन में मरवाने वाली समिता की...

आशिक के लिए पति को चलती ट्रेन में मरवाने वाली समिता की नौकरी पर संकट, निलंबन की प्रक्रिया शुरू, Bihar Hindi News


आशिक के लिए पति को चलती ट्रेन में मरवाने वाली परिवहन विभाग की एमवीआई समिता कुमार और उसके कथित प्रेमी राजू उर्फ धीरज को सरकारी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। विभाग ने समिता के निलंबन की प्रक्रिया शुरू भी कर दी है।

चलती ट्रेन में पति देव कुमार गुंजन की सुपारी किलर से हत्या करवाने वाली पत्नी समिता कुमारी की सरकारी नौकरी अब खतरे में है। बिहार के सुपौल में परिवहन विभाग के मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) के पद पर तैनात समिता के निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अदालत में दोषी पाए जाने पर उसे नौकरी से भी बर्खास्त किया जा सकता है। समिता ने अपने कथित प्रेमी धीरज के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। धीरज भी बिजली विभाग में टेक्नीशियन है। बीते 11 जून को देव गुंजन की खगड़िया जिले में मानसी के पास जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड की गुत्थी सुलझने के बाद अब इस मामले का असर दोनों मुख्य आरोपियों की सरकारी नौकरी पर पड़ने वाला है।

कटिहार के रेल एसपी हरि शंकर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार समिता और धीरज को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले की जानकारी संबंधित विभागों को भेज दी गई है। रेलवे पुलिस की ओर से परिवहन विभाग और बिजली विभाग को लिखित सूचना भी भेजी जा रही है, ताकि विभागीय स्तर पर दोनों सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू की जा सके।

11 जून को हुई थी हत्या, चार्जशीट जल्द

एसआरपी ने बताया कि इस बहुचर्चित हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दायर की जाएगी। बता दें कि 11 जून को मानसी और बदला घाट रेलवे स्टेशन के बीच जनसाधारण एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे बिजली कर्मी देव कुमार गुंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

शुरुआती जांच में इसे लूट या सामान्य आपराधिक घटना माना जा रहा था, लेकिन रेल पुलिस ने हत्या की साजिश का पर्दाफाश करते हुए देव गुंजन की पत्नी सह मोटर यान निरीक्षक समिता और उसके कथित प्रेमी सह बिजली टेक्नीशियन धीरज कुमार सहित के अलावा सुपारी किलर राजू उर्फ धीरज कुमार की संलिप्तता उजागर की। अब इस चर्चित हत्याकांड में कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई की तलवार भी आरोपियों पर लटक गई है।

समिता का सस्पेंशन तय

सुपौल के जिला परिवहन पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार सज्जन ने बताया कि रेल एसपी कटिहार से एफआईआर की कॉपी मांगी गई है। जब भी किसी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ 24 घंटे या उससे ज्यादा समय तक निरुद्धात्मक कार्रवाई की जाती है, तो वह स्वत: निलंबित हो जाता है। कटिहार रेल एसपी के द्वारा एफआईआर की रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग को एमवीआई समिता कुमारी के निलंबन के लिए लिखा जाएगा।

तीन और आरोपियों की पुलिस को तलाश

रेल पुलिस के मुताबिक देव गुंजन हत्याकांड की जांच में तीन और बदमाशों के शामिल होने के सबूत मिले हैं। फिलहाल वे फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए गठित एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments