Homeटेक्नोलॉजीशिवराज बोले- आई लव यू टू, फ्लाइंग किस दिया: दतिया में...

शिवराज बोले- आई लव यू टू, फ्लाइंग किस दिया: दतिया में गाया- तुमसे मिलने को दिल करता है रे बाबा; 14 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर – datia News


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दतिया में चुनावी सभा ली।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को दतिया में बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में चुनावी सभा ली। बसई में लोगों को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा- भाजपा के लिए राजनीति सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की सेवा और राष्ट्र निर्मा

.

इस दौरान भीड़ से किसी ने ‘आई लव यू, मामा’ कहा, जिस पर शिवराज ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- आई लव यू टू…बहुत दिनों से आपकी याद आ रही थी। तुमसे मिलने को दिल करता है रे बाबा। केंद्रीय मंत्री ने जनता की तरफ देखते हुए फ्लाइंग किस भी उछाला।

देखिए तीन तस्वीरें…

मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रहलाद पटेल ने दतिया के बसई में चुनावी सभा ली।

सभा के दौरान युवाओं ने शिवराज से कहा- आई लव यू, मामा।

सभा के दौरान युवाओं ने शिवराज से कहा- आई लव यू, मामा।

जवाब में शिवराज ने ‘आई लव यू, टू’ कहकर युवाओं की तरफ फ्लाइंग किस दिया।

जवाब में शिवराज ने ‘आई लव यू, टू’ कहकर युवाओं की तरफ फ्लाइंग किस दिया।

शिवराज बोले- बसई मेरे दिल में बसता है

सभा में शिवराज ने कहा- बसई से मेरा विशेष लगाव है। बसई मेरे दिल में बसता है।

उन्होंने कहा- 2003 तक ग्वालियर-चंबल डकैतों के आतंक से त्रस्त था। अपहरण, हत्याएं और भय का माहौल आम बात थी। भाजपा सरकार बनने के बाद यह संकल्प लिया गया कि या तो मध्य प्रदेश में डाकू रहेंगे या शिवराज सिंह चौहान। दोनों साथ नहीं रह सकते। एक साल के भीतर अधिकांश डकैत या तो मारे गए, जेल पहुंचे या प्रदेश छोड़कर भाग गए।

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा- भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को विजयी बनाना है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा- भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को विजयी बनाना है।

भाजपा ने आधारभूत ढांचे पर काम किया

शिवराज ने सभा के मंच से कहा- कांग्रेस शासन में प्रदेश की सड़कें इतनी खराब थीं कि पता ही नहीं चलता था कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। उस समय बिजली आती कम और जाती ज्यादा थी। सिंचाई, पेयजल और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं भी बदहाल थीं।

भाजपा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे पर विशेष काम किया। बसई में 80 करोड़ रुपए की लागत से सीएम राइज स्कूल बनाया गया, ताकि गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंच रहा है। यह विकास का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। लेकिन दतिया में विकास की रफ्तार बनाए रखने के लिए भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को विजयी बनाना जरूरी है।

ग्वालियर-चंबल से 14 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दतिया जिले सहित चंबल-ग्वालियर अंचल से 14 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के ट्रांसफर किए गए हैं। पुलिस हेडक्वार्टर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह कार्रवाई दतिया में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

दतिया उपचुनाव में करीब दो लाख मतदाता 30 जुलाई को वोट डालेंगे। 3 अगस्त को नतीजा आएगा।

table creator 28 1785062818

दतिया उपचुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढे़ं…

रामलला की नजर उतारने वाली साध्वी की एंट्री

cover sunday1784993088 1785071193

दतिया में इन दिनों एक किन्नर हाथ जोड़कर अपील कर रहा है- इस बार अपनी इस बहन, एक किन्नर को विधायक बनने का मौका देकर देखिए। यह संजना सिंह हैं, जो दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा पार्टी) की प्रत्याशी हैं। उनके प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश समेत किन्नर समुदाय के लोग दतिया पहुंचे हैं। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments