Homeट्रैवलराजस्थान का '7 झरनों' वाला फेमस स्पॉट, यहां का नजारा कर देगा...

राजस्थान का ‘7 झरनों’ वाला फेमस स्पॉट, यहां का नजारा कर देगा मंत्रमुग्ध


Last Updated:

Bhilwara Monsoon Tourist Spots: राजस्थान में मानसून के दौरान अगर प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं तो भीलवाड़ा के बिजौलिया का भड़क झरना बेहतरीन विकल्प है. यहां एक साथ सात झरनों का मनमोहक दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करता है. मानसून के चार महीनों में यह स्थान पिकनिक स्पॉट के रूप में खास पहचान बना लेता है. सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल होते हैं. हालांकि बारिश के दिनों में पानी का बहाव तेज होने और चट्टानों पर फिसलन के कारण प्रशासन ने पर्यटकों को सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है.

मानसून की बारिश शुरू होते ही भीलवाड़ा जिले की प्राकृतिक सुंदरता फिर से निखरने लगती है. जिले के बिजौलिया क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध भड़क झरना बारिश के सीजन में पहली पसंद बना रहता है. यहां दूर-दूर से लोग परिवार व दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचते हैं. हरियाली से घिरी पहाड़ियां, चट्टानों के बीच से गिरता पानी और ठंडी हवाएं इस स्थान को मानसून का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल बना देती है.  बारिश के मौसम में यहां का नजारा इतना खूबसूरत होता है कि लोग घंटों तक प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते रहते हैं और यादगार तस्वीरें भी अपने कैमरे में कैद करते हैं.

भड़क झरने की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां एक साथ सात अलग-अलग झरने बहते हुए दिखाई देते हैं. ऊंची चट्टानों से गिरती पानी की धाराएं मिलकर ऐसा अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करती है, जिसे देखने के लिए हर साल हजारों लोग यहां पहुंचते है. झरनों की आवाज, चारों तरफ फैली हरियाली और पहाड़ियों के बीच बना प्राकृतिक वातावरण लोगों को शहर की भागदौड़ से दूर सुकून का एहसास कराता है. यही कारण है कि मानसून के दौरान यह स्थान भीलवाड़ा ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के लोगों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन जाता है. छुट्टी के दिनों में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और पूरे दिन प्राकृतिक वातावरण का आनंद उठाते हैं.

भड़क झरना भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया कस्बे के पास स्थित होने के कारण यहां पहुंचना भी काफी आसान है. सड़क मार्ग से पर्यटक आसानी से इस स्थान तक पहुंच सकते हैं. मानसून के मौसम में यहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ कोटा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, अजमेर और अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं. परिवार, मित्रों के समूह और युवा यहां पिकनिक मनाने के साथ फोटोग्राफी और वीडियो बनाने का भी खूब आनंद लेते हैं. सोशल मीडिया पर भी इस झरने की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होते हैं जिससे हर साल इसकी लोकप्रियता और बढ़ती जा रही है. प्राकृतिक  सुंदरता और शांत वातावरण इसे खास पहचान दिलाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बरसात के दौरान झरने में पानी का बहाव कई बार काफी तेज हो जाता है. ऐसे में प्रशासन और स्थानीय लोग पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील भी करते हैं. चट्टानों पर फिसलन होने के कारण बिना जरूरत पानी के बेहद करीब जाने से बचना चाहिए. बच्चों पर विशेष ध्यान रखना, सुरक्षित स्थान पर रहना और मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा करना जरूरी माना जाता है. कई बार अधिक बारिश होने पर पानी का स्तर अचानक बढ़ जाता है, इसलिए पर्यटकों को चेतावनी बोर्ड और प्रशासन के निर्देशों का पालन करना चाहिए. थोड़ी सी सावधानी अपनाकर यहां की प्राकृतिक खूबसूरती का सुरक्षित तरीके से आनंद लिया जा सकता है.

मानसून के चार महीनों में भड़क झरना भीलवाड़ा जिले की पहचान बन जाता है. प्रकृति प्रेमियों , फोटोग्राफरों और घूमने के शौकीनों के लिए यह स्थान किसी जन्नत से कम नहीं माना जाता. यहां की हरियाली, पहाड़ियों के बीच बहते सात झरनों का अनोखा दृश्य और ठंडा प्राकृतिक वातावरण लोगों को बार-बार यहां आने के लिए प्रेरित करता है. अगर आप भी मानसून में परिवार या दोस्तों के साथ किसी शांत, सुंदर और यादगार पिकनिक स्पॉट की तलाश कर रहे हैं, तो बिजौलिया का भड़क झरना एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments