Homeटेक्नोलॉजीलुधियाना के पार्क में मां-बेटी को डांस करने से रोका,VIDEO: निहंगों...

लुधियाना के पार्क में मां-बेटी को डांस करने से रोका,VIDEO: निहंगों ने स्लीवलेस ड्रेस पर आपत्ति जताई, बोले- गुड़ दिखेगा तो मक्खी बैठेगी ही – Ludhiana News


निहंगों के सामने हाथ जोड़कर खड़ी बच्ची

लुधियाना के रखबाग में रविवार को निहंगों ने मां-बेटी को डांस करते हुए पकड़ा। इसके बाद इन दोनों को फटकार लगाई। निहंगों का कहना था कि पार्क बैठने और घूमने के लिए होते हैं, ऐसे नाच-गाने के लिए नहीं।

.

निहंगों ने लड़की की स्लीवलेस ड्रेस पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पंजाब में इस तरह की अश्लीलता नहीं फैलने देंगे। गुड़ दिखेगा तो मक्खी बैठेगी ही। हालांकि, लड़की के हाथ जोड़कर माफी मांगने पर निहंगों ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।

डांस करने वाली मां-बेटी उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की हैं। वे हाल ही में पंजाब आई हैं। रविवार को वे अपने रिश्तेदारों के साथ रखबाग में घूमने आई थीं। बेटी ने स्लीव लेस टॉप और लहंगा पहना हुआ था। सोशल मीडिया रील बनाने के लिए मां-बेटी रखबाग में डांस कर रही थीं।

निहंगों के आपत्ति जताने पर मां-बेटी डांस करने से रुक गईं और उन्होंने जो वीडियो बनाया था, उसे भी डिलीट करी दिया। निहंगों ने बाकायदा उनका मोबाइल चेक किया और उन्हें कहा कि वे पार्कों में इस तरह डांस न करें। इस पूरी घटना की वीडियो भी निहंगों ने जारी किया है।

डांस करने वाली मां-बेटी से बात करते हुए निहंग सिंह।

निहंग सिंह ने मां-बेटी से ये बातें कहीं…

  • गंद डाल रहे हैं यहां: निहंग कुलदीप सिंह जत्थे के साथ जब रखबाग पहुंचे तो उन्हें एक मां-बेटी डांस करते दिखे। निहंग मां-बेटी के पास गए और कहने लगे कि ये लोग यहां गंद डाल रहे हैं। ये घूमने वाली जगह है या फिर नाचने-कूदने वाली? महिला उन्हें कहने लगी कि वे सिर्फ फोटो खींच रहे थे। जिस पर निहंग ने कहा कि फोटो खींचने के लिए नाचने की जरूरत क्या है?
  • यहां अच्छे लोग आते हैं, ऐसी हरकतें न करो: निहंगों ने मां-बेटी को कहा कि यहां अच्छे लोग आते हैं। यह पार्क घूमने-फिरने व बैठने के लिए बना है। ऐसी हरकतों के लिए नहीं। पार्क डांस करने के लिए नहीं बनाए गए। मां-बेटी कहती रहीं कि हम वीडियो नहीं बना रहे थे, सिर्फ फोटो खींच रहे थे। निहंगों ने कहा कि यहां इस तरह की हरकतें बिल्कुल नहीं चलेंगी।
  • आपके गोंडा में ऐसे ही नाचते हैं?: निहंग कुलदीप सिंह खालसा ने बच्ची व उसकी मां को पूछा कि वे कहां से हैं? इस पर उन्होंने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से हैं। निहंग ने उन्हें कहा कि आपके गोंडा में पार्कों में ऐसे ही नाचते हैं? अगर आपके गोंडा में ऐसे चलता भी है तो यहां नहीं चलेगा।
  • कपड़ों पर जताई आपत्ति: निहंगों ने इसके बाद बेटी के कपड़ों पर आपत्ति जताई। निहंग कुलदीप सिंह खालसा ने बच्ची को कहा कि तूने पूरे कपड़े क्यों नहीं पहने हैं? जिस पर बच्ची व उसकी मां ने कहा कि पूरे कपड़े हैं। निहंग ने कहा कि ऐसे कपड़ों में रील बनाकर डालोगे तो बच्चे भी देखेंगे तो उन पर क्या असर पड़ेगा? निहंगों की तल्खी देखकर बच्ची घबरा गई।
  • सॉरी अंकल, आगे से नहीं करेंगे: निहंगों ने जब उन्हें धमकाना शुरू किया तो बच्ची डर गई। बच्ची ने हाथ जोड़कर कहा कि अंकल आगे से नहीं करेंगे। उसके बाद निहंगों ने उन्हें कहा कि अब मान गई हो कि गलती की है? महिला व उसकी बेटी ने फिर दोहराया कि उन्होंने वीडियो नहीं बनाई। जिस पर अन्य निहंगों ने भी उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।
  • आगे से ऐसा किया तो छित्तर मारेंगे: निहंगों ने फिर मां-बेटी समेत तमाम लोगों को सख्त चेतावनी दी कि पार्क में इस तरह की गतिविधियां की तो उनकी छित्तर परेड की जाएगी और पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।
  • गुड़ दिखेगा तो मक्खी बैठेगी ही: निहंगों ने बच्ची की मां को कहा कि तुम बच्ची ऐसे कपड़े पहनाकर लाई और अब उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करोगी। निहंग ने कहा कि इस तरह के छोटे कपड़े पहनकर घूमेंगे तो लोग तुम्हें ही परेशान करेंगे। उनका कहना था कि गुड़ दिखेगा तो मक्खी बैठेंगी ही। फिर निहंगों ने बच्ची को कहा कि आगे से ध्यान रखना और उसके बाद उसे जाने को कह दिया।
  • अगली बार लेडीज साथ लाएंगे: निहंग कुलदीप सिंह ने बताया कि अगली बार वह लेडीज को साथ लेकर आएंगे, ताकि पार्क में गंदी हरकतें करने वाली महिलाओं से निपटा जा सके। निहंगों का गुस्सा देखकर मां-बेटी वहां से चली गईं।
रखबाग में रेड करने पहुंचे निहंग।

रखबाग में रेड करने पहुंचे निहंग।

रखबाग में निहंग जत्थेबदंदी ने क्यों की रेड, जानिए…

  • प्रेमी जोड़ों के बैठे होने की शिकायत: निहंग कुलदीप सिंह खालसा ने बताया कि रखबाग में आने वाले लोगों ने उन्हें जानकारी दी कि यहां प्रेमी जोड़े सरेआम गलत हरकतें करते हैं। पुलिस भी ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं करती। निहंग कुलदीप सिंह का कहना है कि रखबाग में प्रेमी जोड़ों को सबक सिखाने के लिए उन्होंने रेड की।
  • शरारती तत्व करते हैं अश्लील हरकतें: निहंग कुलदीप सिंह का कहना है कि रखबाग में बड़ी संख्या में शरारती तत्व आते हैं और वे यहां पहुंचकर अश्लील हरकतें करते हैं। उनकी हरकतों से आम लोग परेशान हैं। कई लोगों ने रखबाग आना छोड़ दिया। उनका कहना है कि ऐसे हालात सिर्फ एक पार्क में नहीं हैं, बल्कि शहर के ज्यादातर पार्कों में ऐसा ही हो रहा है।
  • रखबाग की वीडियो हो रही वायरल: निहंग कुलदीप सिंह खालसा का कहना है कि रखबाग में आकर कुछ बदमाश अपनी बदमाशियां दिखाते रहते हैं। रखबाग के कई वीडियो वायरल भी हो रहे हैं। उनका कहना है कि हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ युवक गैंगस्टर होने का दावा कर रहे थे। उन्होंने भी यह वीडियो देखा तो निहंग जत्थेबंदी ने फैसला लिया कि वे शहर के पार्कों में इस तरह की हरकतें नहीं होने देंगे।
  • रविवार को उमड़ती है भीड़: निहंग का कहना है कि रखबाग में बड़ी संख्या में लोग आते हैं और यहां पर तरह तरह की एक्टिविटी करते हैं जो कि पंजाब के सभ्याचार को ठेस पहुंचाते हैं। उन्होंने बताया कि जब वह रविवार को रखबाग पहुंचे तो वहां कई लोग ऐसे थे जो कि गलत एक्टिविटी कर रहे थे।
  • मां-बेटी बना रही थीं रील: निहंग कुलदीप सिंह का कहना है कि रविवार को जब वह रखबाग में पहुंचे तो वहां पर मां-बेटी भद्दे तरीके से डांस कर रही थी और खुद का वीडियो बना रही थीं। बेटी ने स्लीव लेस टॉप पहना था। इसी बात को लेकर उसे रोका है। उसने माफी मांगी और उन्होंने उसे छोड़ दिया।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

निहंग विक्की थॉमस को घोड़े की लीद उठाने की सजा:पंजाब आकर बुड्‌ढा दल से हाथ जोड़कर माफी मांगी; अश्लील फोटो वायरल की थी

whatsappvideo2026 07 26at103140am ezgifcom resize1 1785115719

पंजाब में निहंग जसदीप की दूसरे निहंग के साथ अश्लील फोटो वायरल करने वाले चर्चित निहंग विक्की थॉमस ने माफी मांगी है। विक्की ने महाराष्ट्र से पंजाब आकर निहंग संगठन बुड्‌ढा दल के सामने पेश होकर गलती स्वीकार की। विक्की ने भरोसा दिया कि आगे से उनके पास किसी की कोई विवादित सामग्री आती है तो वह उसे सीधे सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करेंगे, बल्कि पहले पंथ के वरिष्ठ सिंहों के सामने रखेंगे। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments