Homeअपराधदुब्बी में ज्वेलरी दुकानों पर चोरों का धावा, ₹40 लाख के जेवरात...

दुब्बी में ज्वेलरी दुकानों पर चोरों का धावा, ₹40 लाख के जेवरात लेकर फरार, पुलिस की कई टीमें जांच में जुटीं


Last Updated:

Rajasthan Crime News: दुब्बी में चोरों ने ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाते हुए करीब ₹40 लाख के जेवरात चोरी कर लिए. घटना की सूचना मिलते ही ASP, DSP और स्थानीय SHO मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर टीम और FSL को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के साक्ष्य एकत्र किए हैं. चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई विशेष टीमें गठित की गई हैं. पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और जल्द आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

दुब्बी की ज्वेलरी दुकानों से ₹40 लाख के गहने पार,

दौसा: दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित दुब्बी गांव में बेखौफ बदमाशों ने कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक ही रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने गांव के बाजार में दो ज्वैलरी दुकानों को एक साथ अपना निशाना बनाते हुए करीब 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी पर हाथ साफ किया. इस  घटना के बाद से ही व्यापारियों और लोगों में गुस्से  का माहौल बना हुआ है. इस घटना का खुलासा सोमवार सुबह उस समय हुआ जब पीड़ित ज्वैलर्स रोज की तरह अपनी दुकानें खोलने के लिए पहुंचे. दुकानों के करीब पहुंचते ही शटर पर लगे ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए. जब व्यापारियों ने घबराते हुए दुकान के अंदर गए, तो वहां का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.

दुकानों के अंदर रखी तिजोरियां टूटी हुई थीं और शोकेस पूरी तरह खाली पड़े थे. तिजोरी व शोकेस में सजे सोने-चांदी के कीमती आभूषण और अन्य सामान गायब थे. पीड़ित दुकानदारों के मुताबिक, चोर उनकी जिंदगी भर की कमाई पर डाका डाल गए, जिसकी कुल कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है.

मौके पर उमड़ी ग्रामीणों व व्यापारियों की भीड़
एक ही रात में दो दुकानों में इतनी बड़ी चोरी की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों और स्थानीय व्यापारियों की भीड़ लग गई. व्यापारियों ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया. ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य बाजार में इस तरह की वारदात होना पुलिस की ढिलाई को दर्शाती है.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने किया मौका मुआयना
चोरी की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस बल (जाब्ते) के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्चाधिकारी भी तुरंत हरकत में आए. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीणा और मानपुर वृत्ताधिकारी धर्मराज चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से मुआयना किया. अधिकारियों ने पीड़ित दुकानदारों से बातचीत कर चोरी हुए सामान की सूची ली.

सुनसान इलाके का फायदा उठाकर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि हालांकि दोनों दुकानें गांव के हिस्से में मौजूद हैं, लेकिन रात के समय आसपास का इलाका पूरी तरह सुनसान हो जाता है. चोरों ने इसी बात का फायदा उठाया और बिना किसी डर के शटर के ताले तोड़कर घटना को अंजाम दिया. शातिर चोरों ने इतनी सफाई से काम किया कि आसपास रहने वाले किसी भी व्यक्ति को भनक तक नहीं लगी.

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों की पहचान और धरपकड़ के लिए इलाके के आसपास, दुकानों के बाहर तथा मुख्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है. साइबर टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों के गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी हुआ माल बरामद कर लिया जाएगा.

About the Author

authorimg

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments