Homeअपराधबिहार के हाजीपुर में महिला सिपाही को बंधक बना रेप, छोटी बहन...

बिहार के हाजीपुर में महिला सिपाही को बंधक बना रेप, छोटी बहन से भी हैवानियत, Bihar Hindi News


बिहार के हाजीपुर में महिला सिपाही को पहले अगवा किया गया। फिर बंधक बना कर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला सिपाही की छोटी बहन से भी आरोपी ने हैवानियत की और रेप करने का प्रयास किया। 

बिहार में पुलिस की नाक के नीचे बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। इस बार एक महिला सिपाही की अस्मत बिहार में लूट ली गई है। वैशाली जिले के हाजीपुर में हुई इस वारदात ने सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि गोरौल थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात गृहरक्षा वाहिनी की महिला सिपाही और उसकी छोटी बहन को अगवा कर लिया गया। आरोपित ने महिला सिपाही को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। जवान की नाबालिग बहन के साथ भी जबरदस्ती का प्रयास किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में सिपाही और उसकी छोटी बहन को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान आरोपित और उसके पड़ोसियों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की।

इस बीच पुलिस को चकमा देकर आरोपित मौके से फरार हो गया। पीड़िता की मां ने गोरौल थाना में आवेदन दिया है। इसमें गांव के ही एक व्यक्ति को आरोपित किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी दोनों बेटियां बेलवर हाट से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। रास्ते से दोनों को अगवा कर लिया। घर में बंधक बनाकर बड़ी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। छोटी बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की गई। सूचना पर अवर निरीक्षक अजय कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच कर दोनों को आरोपित के चंगुल से मुक्त कराया। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर छानबीन की जा रही है।

मां ने आरोप लगाया कि उसकी बड़ी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया किया गया और छोटी बेटी के साथ जबरदस्ती का प्रयास हुआ। मां ने बताया कि जब दोनों पुत्रियों को घर आने में देर हुई, तो खोजबीन शुरू की गयी। पता चला कि सुबोध पासवान ने अपने साथियों के साथ दोनों का अपहरण कर लिया और घर में रखे हुए है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर दोनों को मुक्त कराया। युवती को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। उसके बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

इधर इस घटना के बाद से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को दोनों ही बहनें बेहोशी की हालत में मिली थीं। यह भी आरोप है कि कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments