अमेरिका के केंद्रीय बैंक- फेडरल रिजर्व ने अपनी प्रमुख ब्याज दर को स्थिर रखने का फैसला लिया है। फेड अध्यक्ष केविन वॉर्श की मौजूदगी में हुई बैठक के दौरान मौजूदा मुद्रास्फीति पर चिंता भी जताई गई। अपनी चिंता व्यक्त करते हुए फेड के तीन अधिकारियों ने दरों में वृद्धि का विरोध किया।
फेड की बैठक के दौरान क्या हुआ?
अमेरिका में ब्याज दरों की समीक्षा के दौरान फेडरल ओपन मार्केट कमेटी ने संघीय कोष दर को 3.5 फीसदी से 3.75 फीसदी के दायरे में रखने के लिए प्रस्ताव पर 9-3 के बहुमत से मतदान किया। सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ अधिकारी दरों में वृद्धि पर जोर दे रहे थे। हालांकि, बुधवार को (स्थानीय समय) बैठक के बाद जारी बयान के मुताबिक वॉर्श ने तर्क दिया कि फेड को बाजारों को यह बताने में कम समय खर्च करना चाहिए कि वह क्या करेगा। इसके बजाय, उसे उन स्थितियों पर जोर देना चाहिए जिनके तहत कार्रवाई की जाएगी।



