Last Updated:
Barmer Crime News: बाड़मेर में पुलिस ने कैफे की आड़ में चल रहे अवैध हुक्का बार पर बड़ी कार्रवाई की है. सदर थाना क्षेत्र के हाईवे डायरीज कैफे पर ASP नितेश आर्य, RPS मंजू और DST टीम ने दबिश देकर 15 लोगों को दस्तयाब किया. पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही हुक्का बार संचालक अमराराम राठौड़ मौके से फरार हो गया, सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
बाड़मेर. जिले में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कैफे की आड़ में संचालित हो रहे हुक्का बार का भंडाफोड़ किया है. सदर थाना क्षेत्र के हाईवे डायरीज कैफे पर पुलिस टीम ने दबिश देकर मौके से 15 लोगों को दस्तयाब किया. पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही हुक्का बार संचालक अमराराम राठौड़ पुत्र तेजाराम निवासी ओगाला मौके से फरार हो गया.
जानकारी के अनुसार, अवैध हुक्का बार संचालन की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) नितेश आर्य, RPS मंजू और जिला विशेष टीम (DST) की टीम ने संयुक्त रूप से हाईवे डायरीज कैफे पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान कैफे में मौजूद लोगों से पूछताछ की गई और मौके पर मिले सामान की जांच की गई.
पुलिस ने 15 लोगों को किया दस्तयाब
पुलिस कार्रवाई के दौरान हुक्का बार में मौजूद 15 लोगों को दस्तयाब किया गया. पुलिस ने सभी से पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, मौके से मिले सामान और अवैध गतिविधियों से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध नशे और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
सदर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच
सदर थानाधिकारी देवीचंद ढाका मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस अब फरार हुक्का बार संचालक अमराराम राठौड़ की तलाश में जुट गई है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कैफे में यह गतिविधि कितने समय से संचालित हो रही थी और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. कैफे और अन्य स्थानों की आड़ में यदि किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधियां संचालित की जाती हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
About the Author

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ें



