Homeटेक्नोलॉजीजंतर-मंतर प्रोटेस्ट में शामिल हरियाणवी युवक को पुलिस ने उठाया,VIDEO: बोला-सुबह...

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में शामिल हरियाणवी युवक को पुलिस ने उठाया,VIDEO: बोला-सुबह रुम से ले गई, कई घंटे थाने में बैठाया; शबाना आजमी ने तुड़वाया था अनशन – Narnaul News




दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के आंदोलन में शामिल प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी को लेकर देशभर में सियासी बहस छिड़ी है। इसी बीच हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी रंगलाल गुर्जर को दिल्ली पुलिस उठा ले गई। युवक ने दिल्ली के पार्लियामेंट थाने से वीडियो जारी कर दावा किया कि गुरुवार सुबह वह अपने कमरे पर था, तभी पुलिसकर्मी पहुंचे और उसे जबरन साथ ले गए। रंगलाल का आरोप है कि पुलिस ने उसे कई घंटे थाने में बैठाए रखा। उसने बताया कि वह युवाओं के मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर लगातार नौ दिन तक भूख हड़ताल पर बैठा था। 20 जुलाई को अभिनेत्री शबाना आजमी, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव व सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण की मौजूदगी में उसका अनशन समाप्त कराया गया था। युवक को हिरासत में लिए जाने के बाद हरियाणा की राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस नेताओं ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। वहीं, रंगलाल की कानूनी मदद के लिए पार्टी ने दिल्ली में अधिवक्ताओं की एक टीम भी तैनात कर दी है। वीडियो में रंगलाल गुर्जर ने किए ये दावे… युवक की हिरासत के बाद हरियाणा कांग्रेस एक्टिव… 36 दिन चला CJP का प्रदर्शन, प्रधान के इस्तीफे से खत्म 3 मई को नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का गुस्सा आंदोलन में बदला। सोशल मीडिया पर 16 मई को कॉकरोच जनता पार्टी बनी। 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे। 36 दिन तक चला यह आंदोलन 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफे के बाद खत्म हुआ। प्रधान ने एक बयान में इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा- पिछले 10 दिन की घटनाओं ने उन्हें बहुत दुखी किया है और यह मुद्दा व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का मामला नहीं है। इसके अलावा, छात्रों के साथ अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने भी 26 दिन की भूख हड़ताल सरकार के आश्वासन के बाद खत्म कर दी थी। वे भी सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए। —————————— ये खबर भी पढ़ें… दिग्विजय का विरोध करने वाला बोला-गोली मारने की धमकी दी:आरोप- INSO अध्यक्ष साइड में ले जाकर बोले- तेरे जैसे कई निपटा दिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला का विरोध करने वाले युवक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। भिवानी निवासी निरंजन कालीरमन ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि INSO प्रदेशाध्यक्ष दीपक मलिक उसे साइड में ले गए और गोली मरवाने की धमकी दी। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments