दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे प्रवासी मजदूरों के नाम पूछे, फिर छत्तीसगढ़ के दो हिंदू मजदूरों को समूह से अलग करके गोली मार दी। हमले में एक मजदूर की मौके पर और दूसरे मजदूर की अस्पताल में मौत हो गई। मारे गए युवक की पहचान 24 साल के दीपक रात्रे और 28 साल के भूपेंद्र के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, हमला कुलगाम से करीब 20 किलोमीटर दूर केलाम में हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, 10-12 राउंड फायर की आवाज सुनी गई। आतंकियों ने हमले से पहले रेकी करके ये इलाका चुना था। घटना के समय वहां कई प्रवासी मजदूर मौजूद थे, लेकिन हिंदू सिर्फ यही दोनों थे। आतंकी हमले की खबर के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। वहीं पुलिस की गाड़ियां आतंकियों की तलाश में जुट गई हैं। आतंकी हमले के बाद के हालात, 2 तस्वीरें… एक आतंकी के पाकिस्तानी होने की आशंका यूपी-बिहार समेत 6 राज्यों से आते हैं सबसे ज्यादा मजदूर जम्मू-कश्मीर में हाल की दो आतंकी घटनाएं ———————————— ये खबर भी पढ़ें… 10 दिन पहले पुलिस जवान पर आतंकी हमला हुआ अनंतनाग के लाल चौक इलाके में 21 जुलाई को आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की थी, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गया था। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में पहलगाम जैसा हमला: आतंकियों ने ईंट भट्टा मजदूरों के नाम पूछे, 2 हिंदुओं को अलग करके गोली मारी, मौत; दोनों छत्तीसगढ़ के
RELATED ARTICLES



