Homeटेक्नोलॉजीएक्टर धनुष की राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज: CM विजय...

एक्टर धनुष की राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज: CM विजय के ज्योतिषी बोले- 2031 में विजय और धनुष में मुकाबला होगा




तमिलनाडु की राजनीति में एक्टर धनुष की एंट्री की अटकलें तेज हो रही हैं। सीएम विजय के ज्योतिषी रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल का दावा है कि 2031 के चुनाव में विजय और धनुष की सीधी टक्कर संभव है। धनुष ने अभी राजनीति पर कुछ नहीं कहा है। लेकिन, हाल में एक फिल्मी कार्यक्रम में हजारों प्रशंसकों से कहा- यह एकजुटता सिर्फ फिल्मी आयोजनों तक न रहे। अपने क्षेत्रों में जनसेवा करें। धनुष ने अपने 43वें जन्मदिन पर गरीबों को मुफ्त ऑटो रिक्शा दिए। करीब 30 लोगों को रोजगार के लिए आर्थिक मदद की। धनुष के करीबी सूत्र बताते हैं कि वह राज्य के दौरे की योजना बना रहे हैं। वहां प्रशंसकों से मिलेंगे। जनकल्याण कार्यों के जरिए लोगों से जुड़ेंगे। MGR ने एक्टर्स के राजनीति में आने के प्रेरणास्त्रोत विश्लेषक आर. रंगराज कहते हैं कि कभी एमजीआर ने फिल्मी सितारों की एक पूरी पीढ़ी को राजनीति में आने की प्रेरणा दी थी। अब विजय ने अपनी लोकप्रियता को राजनीतिक ताकत में बदला है। ऐसे में, आश्चर्य नहीं होगा यदि भविष्य में धनुष, सूर्या और विशाल जैसे अभिनेता भी सीएम पद की दौड़ में दिखें। इससे DMK-ADMK हाशिए पर पहुंच सकते हैं। फैन क्लब ने तस्वीर के साथ झंडा बनाया धनुष के फैन क्लब ने एक झंडा जारी किया है। इसमें सफेद और लाल स्टार और बीच में धनुष की तस्वीर है। हालांकि, फैंस क्लब के अध्यक्ष सुब्रमण्यम शिवा कहते हैं कि वे 15 साल से यह झंडे इस्तेमाल कर रहे हैं। पर, एक्सपर्ट मानते हैं कि विजय की तरह ही ऑर्गनाइज फैन क्लब और सोशल वेलफेयर के काम रणनीति का ही हिस्सा हैं। ————- ये खबर पढ़ें… मोदी बोले– पहले एयरपोर्ट के नाम एक परिवार पर थे:हमने परंपरा बदली; भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बना PM मोदी ने शनिवार को अमरावती में कहा- ‘देश में पहले एयरपोर्ट के नाम एक ही परिवार के नाम पर होते थे, लेकिन हमारी सरकार ने इस परंपरा को बदल दिया।’ पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments