Homeटेक्नोलॉजी'वंश चलाने के लिए शादी की, बेटे को मार दिया': सोनीपत...

‘वंश चलाने के लिए शादी की, बेटे को मार दिया’: सोनीपत में पति कहता था- बच्चे करने के लिए लाया; गुस्से में मां ने हौदी में डुबोया – Sonipat News




सोनीपत में दो साल के मासूम चिरांश की हत्या के मामले में आरोपी मां प्रिया ने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। पूछताछ में उसने पति के अपमानजनक व्यवहार, उसके प्रेम संबंध, लगातार होने वाले विवाद और मानसिक तनाव की बातें बताईं। पुलिस के अनुसार, प्रिया ने बताया कि शादी के बाद से ही पति उसे पसंद नहीं करता था। वह अक्सर उससे कहता था, “तुझे मैं सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए लेकर आया हूं, ताकि मेरा वंश चल सके।” महिला का कहना है कि पति के इसी व्यवहार के कारण दोनों के बीच लगातार विवाद होते रहे। 28 जुलाई को भी उसकी पति हरिओम से फोन पर कहासुनी हुई थी। पुलिस के अनुसार, अगले दिन उसने दो साल के चिरांश की हत्या करने का फैसला किया और घर में पानी की हौदी में डुबोकर उसकी जान ले ली। गोहाना सदर थाने से जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि प्रिया न्यायिक हिरासत में है। जल्द पुलिस इस केस में चालान पेश करेगी। अब जानिए पुलिस पूछताछ में क्या-क्या सामने आया…. पति के अफेयर का जताया शक पूछताछ में प्रिया ने दावा किया कि उसे पति के किसी दूसरी महिला से संबंध होने का शक था। हालांकि उसने महिला का नाम नहीं बताया। पहले बेटे की जन्म के सात दिन बाद हुई मौत का आरोप भी उसके पति ने उसी पर लगाया था। उस दौरान उसके साथ मारपीट भी हुई थी। सुबह बनाया हत्या का प्लान पूछताछ में सामने आया कि पहले प्रिया के मन में चिरांश को मारने का पहले कोई विचार नहीं था। 28 जुलाई की रात को हरिओम का उसके पास फोन आया। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। फिर उसने कहा कि मुझे तेरी जरूरत नहीं है। वंश चलाने के लिए बेटा और बेटी है। 29 जुलाई को उसने बेटे चिरांश को मारने का फैसला किया। मानसिक स्थिति की होगी जांच पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान प्रिया का व्यवहार सामान्य नहीं लगा। इसी कारण उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जाएगी। मामले में मेडिकल रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 5 साल पहले हुई शादी, पति की रोहतक में नौकरी पानीपत के उग्रा खेड़ी गांव की रहने वाली प्रिया की शादी करीब पांच साल पहले मुंडलाना गांव के हरिओम से हुई थी। शादी के बाद बेटी तन्वी और चिरांश हुए। हरिओम के पास करीब ढाई एकड़ जमीन है और वह इन दिनों रोहतक की एक कंपनी में डिलीवरी का काम करता है। नौकरी के कारण वह हफ्ते में एक-दो बार ही घर आ पाता था। सास-ससुर के जाते ही प्ले स्कूल से बेटे को घर लाई 29 जुलाई की सुबह पति हरिओम ड्यूटी पर था। सास-ससुर खेत की ओर टहलने निकले तो प्रिया ने बेटी तन्वी को उनके साथ भेज दिया। इसके बाद वह दो साल के चिरांश को प्ले स्कूल से घर ले आई। पुलिस के अनुसार प्रिया ने चिरांश को निप्पल वाली बोतल से दूध पिलाया और आंगन की पानी से भरी हौदी के पास ले गई। उसने बच्चे की गर्दन पानी में दबा दी और निप्पल मुंह में ही रखा, ताकि उसकी आवाज बाहर न जाए। सांस थमने तक पानी में दबाए रखा और शव हौदी में छोड़ दिया। दो दिन पहले ही चिरांश का दूसरा जन्मदिन मनाया था। हादसा दिखाने के लिए रची साजिश हत्या के बाद प्रिया ने हौदी के पास छोटी कुर्सी रखी और दूध की बोतल पानी में छोड़ दी, ताकि लगे बच्चा कुर्सी पर चढ़कर हौदी में गिर गया। घर से निकलते समय उसने पड़ोसन से भी कहा कि बेटा घर में सो रहा है, उस पर नजर रख लेना। घर में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें बेटे की डूबने से मौत और खुद जोहड़ में कूदकर जान देने की बात लिखी थी। लेकिन आत्महत्या करने के बजाय प्रिया सीधे मायके पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक, नोट परिवार और पुलिस को गुमराह करने के लिए छोड़ा गया था। चिरांश के पिता हरिओम ने हत्या की आशंका जताई। जांच में सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें प्रिया सिर पर तसला रखे बार-बार पीछे मुड़कर देखती नजर आई। पुलिस ने उसे उग्रा खेड़ी से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बेटे की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments