Homeटेक्नोलॉजीमानसून सत्र का 11वां दिन: सरकार के 8 में से 2...

मानसून सत्र का 11वां दिन: सरकार के 8 में से 2 बिल दोनों सदनों में पास; आज राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हंगामे के आसार


  • Hindi News
  • National
  • Parliament Monsoon Session Update | 2 Bills Passed, Ram Mandir Row Likely

नई दिल्ली39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज संसद के मानसून सत्र का 11वां दिन है। इस सत्र के लिए 8 बिल लिस्ट किए गए थे, जिनमें से 2 बिल दोनों सदनों में पास हो चुके हैं।

वंदे मातरम और पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल (पेपर लीक) दोनों सदनों में पास हो चुके हैं। वहीं, जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन बिल, आयकर (संशोधन) बिल, MSME विकास (संशोधन) बिल, विदेशी अंशदान (FCRA) संशोधन बिल और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल को अभी संसद की मंजूरी नहीं मिली है।

31 जुलाई को संसद में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे।

राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने दानपेटी में चंदा डाला। साथ ही विपक्षी सांसद बैनर लेकर पहुंचे जिस पर ‘अमित शाह संसद से गायब क्यों’ लिखा हुआ था। आज भी संसद के दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं।

31 जुलाई को संसद परिस में प्रदर्शन की तस्वीरें देखें…

pappu 1785578682 1785689454400

सांसद पप्पू यादव दानपेटी लेकर मकर द्वार पर बैठ गए थे।

comp 461 1785578535 1785689504151

राहुल गांधी ने भी दानपेटी में चंदा डाला था।

comp6a1785479869301 1785577683 1785689556203

कई विपक्षी सांसदों ने दानपेटी में चंदा डाला।

comp 463 1785578564 1785689595747

चोरी पकड़ने का नाटक कर सांसदों ने पप्पू यादव की प्रतीकात्मक पिटाई कर दी थी।

मानसून सत्र के पिछले 10 दिनों की कार्यवाही

31 जुलाईः संसद में पप्पू यादव पुजारी बनकर पहुंचे,राहुल ने चंदा दिया

comp 5 1785478530516 1785686747385

विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…

30 जुलाईः राज्यसभा में भी पास हुआ पेपर लीक संशोधन बिल

comp 5 11 1785422053646 1785428153167

पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल लोकसभा के बाद गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गया। अब ये बिल राष्ट्रपति के पास जाएगा। उनकी सहमति मिलते ही यह कानून बन जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

29 जुलाई: लोकसभा में पेपर लीक रोकने का सख्त कानून पास

cover 1785325073736

लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 बुधवार को ध्वनि मत से पास हो गया। पूरी खबर पढ़ें…

28 जुलाई: राहुल बोले-रेपिस्ट की पैरवी करने वाले को शिक्षा मंत्री बनाया

comp 5 1785256899455

लोकसभा में प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर भी हंगामा हुआ। संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने रेपिस्ट की पैरवी करने वाले शख्स को शिक्षा मंत्री बनाया है। पूरी खबर पढ़ें…

27 जुलाई: विपक्ष पेपर लीक बिल पर चर्चा के लिए तैयार, वोटिंग होगी

unnamed 35 1785136904792

‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026’ को लेकर संसद में हंगामा खत्म होने की उम्मीद है। स्पीकर ओम बिरला ने पार्टियों के नेताओं से बातचीत की। पूरी खबर पढ़ें…

24 जुलाई: राज्यसभा में वंदे मातरम से जुड़ा बिल पेश किया गया

comp 2 1784885842

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में ‘राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। ‘वंदे मातरम्’ के अपमान या उसके गायन में जानबूझकर बाधा डालने को दंडनीय अपराध बनाने का प्रावधान किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

23 जुलाई: संसद के बाहर NDA-इंडिया ब्लॉक आमने-सामने

comp 15 1 1784790395

संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को संसद भवन के बाहर NDA और विपक्ष आमने-सामने आ गए। पूरी खबर पढ़ें…

22 जुलाई: राहुल समेत विपक्ष ने PM हाउस घेरने की कोशिश की

comp431784643035945 1784848513

लोकसभा की कार्रवाई विपक्ष के हंगामे के कारण चल नहीं सकी। इधर विपक्ष के साथ मिलकर कांग्रेस ने मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे पीएम मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास धरना दिया। पढ़ें पूरी खबर…

21 जुलाई: NDA और INDIA गठबंधन की बैठक

media fbf0d856 2dce 4933 8223 47b34eb7aea017846148 1784676590

मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को NDA और INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक हुई। वहीं विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें…

20 जुलाई: खड़गे बोले- जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से बच्चों की आवाज दबा रही सरकार

comp 9 b 31784528407 1784589069

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कहा- जंतर-मंतर पर बच्चे इकठ्ठा हुए, उनकी आवाज को दबाया जा रहा। सरकार ने उन पर लाठीचार्ज किया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments