Homeअपराधफरीदाबाद के स्कूल में नकाबपोश हत्यारे ने महिला टीचर को चाकू से...

फरीदाबाद के स्कूल में नकाबपोश हत्यारे ने महिला टीचर को चाकू से गोदकर मारा, CCTV में कैद हुई करतूत, Ncr Hindi News


share

फरीदाबाद में स्कूल में घुसकर महिला टीचर की चाकू से गोदकर हत्या, ताबड़तोड़ चाकू से वार कर फरार हुआ नकाबपोश फरीदाबाद के स्कूल में महिला टीचर की चाकू से गोदकर हत्या का सीसीटीवी फुटेज। Faridabad school teacher murder cctv video

केशव भारद्वाज, फरीदाबाद

फरीदाबाद के सिकरोना गांव स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक नकाबपोश ने स्कूल के अंदर घुसकर एक शिक्षिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। इस सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मचा हुआ है। यह वारदात आज सुबह की है। अभी पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। नकाबपोश शिक्षिका पर चाकू से वार करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। हमलावर ने शिक्षिका पर 20 से ज्यादा वार किए थे।

फिरोजपुर कलां गांव निवासी 32 वर्षीय संध्या सिकरोना स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका थीं। वह दो बच्चों की मां थीं। सोमवार सुबह वह स्कूल में मौजूद थीं। सोमवार सुबह करीब 9:35पर एक नकाबपोश युवक आया और उसने गार्ड से शिक्षिका से मिलने की इच्छा जाहिर की। जैसे ही शिक्षिका उससे मिलने के लिए कमरे से बाहर आई तो नकाबपोश युवक ने शिक्षिका का हाथ पकड़कर उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। इससे महिला तेज-तेज चीखने लगी। शिक्षिका का चीख सुनककर स्कूल संचालक तेजपाल शर्मा अपने कक्ष से उसे बचाने के लिए बाहर आए तो देखा कि एक नकाबपोश शिक्षिका पर चाकू से वार कर रहा है। जब उन्होंने नकाबपोश को धमकाया तो हमलावर ने उन्हें भी चाकू दिखाकर हमला करने की धमकी दी। इसके बाद वे डंडा लेने के लिए अंदर कमरे में गए तो आरोपी हमलावर नकाबपोश चाकू समेत वहां से फरार हो चुका था। इसके बाद महिला को अस्पपताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्कूल में घुसकर हत्या करने की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। सिकरोना पुलिस चौकी की टीम और अपराध शाखा की टीमों ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अभी पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। वैसे पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुईहै।

शिक्षिका के गले से लेकर पेट तक वार

हमलावर ने शिक्षिका के गले से लेकर पेट तक ताबड़तोड़ वार किए। गर्दन पर वार करने की वजह से शिक्षिका की हालत गंभीर हो गई थी। जिससे उनकी मौत हो गई। थी। स्कूल संचालक तेजपाल शर्मा ने बताया कि शिक्षिका पर कम से कम 20 से ज्यादा वार किए गए थे। इस वजह से शिक्षिका की मौत हो गई थी। शिक्षिका उनके यहां करीब एक वर्ष से पढ़ा रहींं थीं। इससे पहले वह किसी अन्य स्कूल में पढ़ाती थीं। पुलिस हमलावर की पहचान करने के लिए छापेमारी में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि स्कूल के सामने सड़क निर्माण का काम चल रहा है। धूल से बचने के लिए अक्सर लोग नकाब लगा लेते हैं। इस वजह से हमलावर को नकाब हटाने पर किसी ने टोका नहीं था।

हमलावर के जानकार होने का शक

नकाबपोश हमलावर के जानकार होने का शक है। पुलिस मृतक के परिजनों से जानकारी जुटा रही है।वहीं यह भी पता लगाया जारहा है कि कहीं कोई शिक्षिका तो तंग तो नहीं कर रहा था। पुलिस सभी पहलुओं से मामले कीजांच में जुटी हुई है। पुलिस को शक है कि हमलावर किसी न किसी तरीके से शिक्षिका को जानता होगा। तभी उसने इस वारदात को अंजाम दिया होगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments