Homeटेक्नोलॉजीपंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: सिगरेट से पत्नी का प्राइवेट पार्ट दागा;...

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: सिगरेट से पत्नी का प्राइवेट पार्ट दागा; सिख गुरु पर टिप्पणी, युवक पीटा; स्कूलों से 5% फीस वापस लेने पर रोक – Punjab News


.

पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर विधानसभा की कार्रवाई की है। आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने E20 पेट्रोल और एथेनॉल को लेकर प्रस्ताव पेश किया। सरकार का प्रस्ताव है कि लोगों के लिए E20 को ऑप्शन में रखा जाना चाहिए। इसे बिना जांच के लोगों पर थोपना गलत है।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. CM का दावा- E20 पेट्रोल से 67% गाड़ियों का माइलेज घटा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया कि एथेनॉल मिक्स यानी E-20 पेट्रोल से 67% गाड़ियों का माइलेज घट गया और 47% गाड़ियों के इंजन खराब हो गए। उन्होंने मंगलवार को पंजाब विधानसभा के मानसून सेशन के दूसरे दिन एक संस्था लोकल सर्किल की 45 हजार गाड़ियों पर किए गए सर्वे का हवाला दिया।

मान ने कहा कि E-20 पेट्रोल बिना किसी स्टडी और विशेषज्ञों की सलाह के वाहन मालिकों पर थोपा गया। E-10 इंजनों को अचानक E-20 पर लाया गया, जबकि इसके लिए कोई वैज्ञानिक अध्ययन या आधिकारिक मंजूरी सामने नहीं आई है।

उन्होंने शुद्ध पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल में विकल्प देने की मांग भी की। इसके बाद सदन में E-20 पेट्रोल और एथेनॉल को लेकर प्रस्ताव पेश किया गया।

इससे पहले वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रस्ताव पेश करते हुए E20 की खामियां बताईं। साथ ही केंद्र सरकार को घेरा। इस दौरान उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि एथेनॉल बनाने वाले भी सदन में हैं। इस पर राणा गुरजीत सिंह ने कहा, “मैं कर्मयोगी हूं, लुटेरा नहीं। पहले धागा बनाते थे, फिर चीनी बनाने लगे, अब एथेनॉल बना रहे हैं। कुछ और भी बना लेंगे। मेरी चिंता न करो कि मुझे घाटा पड़ जाएगा।” (पढ़ें पूरी खबर)

2. कांग्रेस में कलह, चन्नी-वड़िंग के समर्थक भिड़े

ezgifcom resize 2026 08 04t12342003917858270881785 1785835961

पंजाब में कांग्रेस पार्टी के हर बूथ कांग्रेस मजबूत कार्यक्रमों में चन्नी समर्थकों और राजा वड़िंग समर्थकों की आपसी गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को फाजिल्का में इसी मुहिम के तहत कार्यक्रम हुआ।

चन्नी और शेर सिंह घुबाया गुट के समर्थक नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। इसके बाद जिला प्रधान बाहर आए और उन्होंने कांग्रेस नेताओं की पहचान की। चन्नी गुट के समर्थक अंदर गए, लेकिन उन्हें बैठने की जगह नहीं मिली।

मंच से राजा वड़िंग जिंदाबाद के नारे लग रहे थे तो चन्नी समर्थकों ने चन्नी व शेर सिंह घुबाया के नारे लगाने शुरू कर दी। इसके बाद दोनों के समर्थक आपस में उलझ गए। चन्नी समर्थकों का आरोप है कि उन्हें अंदर जाने से रोका गया। उन्होंने गैलरी में बैठकर नारेबाजी की। (पढ़ें पूरी खबर)

3. प्राइवेट स्कूलों से 3 साल की फीस रिकवरी पर HC की रोक

newsroom composite 730x548 25 1785848072

पंजाब सरकार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। प्राइवेट स्कूल संचालकों ने यह दावा किया है कि राज्य सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की ओर से 5% से अधिक बढ़ाई गई फीस को पेरेंट्स को वापस करने का जो नोटिफिकेशन जारी किया था, उस पर हाईकोर्ट ने अस्थायी रोक लगा दी है।

सरकार ने हाल ही में एक अध्यादेश जारी किया था, जिसके तहत प्राइवेट स्कूलों पर शिकंजा कसने की बात कही गई थी। सरकार ने साफ कर दिया था कि अगर किसी भी संस्थान ने पिछले 3 साल में 5 फीसदी से ज्यादा फीस बढ़ाई है तो उन्हें वह वापस करनी होगी।

पंजाब सरकार के इस फैसले के खिलाफ प्राइवेट स्कूल संचालकों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। याचिका दायर करने वाले रिकॉग्नाइज्ड एंड एफिलिएटेड स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरपाल सिंह यूके का दावा है कि अदालत ने सरकार के इस आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है।

अब इस मामले में अगली सुनवाई होगी और कोर्ट का अंतिम फैसला ही सभी स्कूल संचालकों पर लागू होगा। हरपाल सिंह यूके ने कहा कि अभी इस मामले का ऑर्डर अदालत की तरफ से अपलोड नहीं किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. गर्लफ्रेंड के लिए पत्नी को जूस में मिलाकर जहर पिलाया

ezgif 20e9908090f810051785832825 1785836225

लुधियाना में पति ने पत्नी को जूस में जहर मिलाकर पिला दिया। इससे उसके पेट में पल रहा बच्चा मर गया। महिला का आरोप है कि पति का दूसरी महिला से अफेयर है। इसका उसने विरोध किया। पति ने कहा कि वह किसी और लड़की से प्यार करता है। इसके बाद पति ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

यह उसका पहला बच्चा था। पीड़िता की शिकायत पर थाना शिमलापुरी पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक उसकी गिरफ्तार नहीं हो सकी है। दोनों ने डेढ़ साले पहले लव मैरिज की थी।

वहीं, थाना शिमलापुरी के SI सलविंदर पाल ने बताया महिला डेढ़ महीने की गर्भवती थी। उसके पति ने उसे जूस में जबरदस्ती जगह पिलाया। आरोपी स्टील के गेट बनाने का काम करता है। उसकी तलाश जारी है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. सिख गुरू पर टिप्पणी, निहंगों ने युवक को मां-बाप से पिटवाया

comp 1 521785772768 1785836569

सिख गुरू श्री गुरू नानक देव जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को निहंगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे गुरुद्वारे में ले गए, जहां उससे माफी मंगाई गई। उसके माता-पिता भी साथ में पहुंचे। उन्होंने भी बेटे की इस हरकत को गलत करार देते हुए उसे थप्पड़ मारे।

निहंगों ने चेतावनी दी कि इस बार तो माफी मिल गई। अगली बार ऐसा हुआ तो फिर इसके बाद कहीं और माफी नहीं मिलेगी। इसका वीडियो निहंग जसविंदर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस युवक की यह पहली हरकत नहीं है।

इससे पहले वह गुरुग्राम में गाय को चिकन मोमोज खिला चुका है। तब हिंदू संगठनों ने उसे पीटा था। उससे माफी मंगवाने के बाद उस पर FIR भी दर्ज कराई थी। युवक ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान यह सब किया था। (पढ़ें पूरी खबर)

6. पंजाब उद्योग भवन में ED की रेड, टीमें दस्तावेज लेकर गईं

ezgif 890970f69130509a1785835824 1785843728

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित PSIDC के दफ्तर में मंगलवार को इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने रेड की। चंडीगढ़ और दिल्ली की टीमों ने उद्योग भवन में दबिश दी। सूत्रों से पता चला है कि मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े मामले में यह कार्रवाई हुई।

टीमें कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर गई हैं। हालांकि, इसका कोई खुलासा नहीं हुआ। वहीं, इस बारे में विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि ED रेड का जवाब CM भगवंत मान को देना चाहिए।

ED सूत्रों से पता चला है कि टीमें सुबह मौके पर पहुंच गई थीं। इसके बाद उन्होंने कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। पंजाब सरकार के मंत्री व कारोबारी संजीव अरोड़ा को ED ने 9 मई, 2026 को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में ED ने विशेष PMLA अदालत में उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।

जांच एजेंसी का आरोप है कि अरोड़ा की कंपनी ‘हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड’ ने कागजों में 100 करोड़ रुपए से अधिक कीमत के करीब 44 हजार आईफोन दुबई एक्सपोर्ट करना दिखाया। जबकि, जांच में ऐसा कोई वास्तविक एक्सपोर्ट नहीं मिला। (पढ़ें पूरी खबर)

7. अस्पताल के गायनी वार्ड में आग लगी, 20 प्रेग्नेंट महिलाएं फंसीं

gifs331785823029 1785836895

जालंधर के सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में मंगलवार तड़के 6 बजे आग लग गई। इससे पूरे वार्ड में धुआं भर गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ, वार्ड में 20 प्रेग्नेंट महिलाएं भर्ती थीं। धुएं से उनका दम घुटने लगा और वह चिल्लानें लगीं। यह देखकर उनके परिजन भी अनहोनी की आशंका से रोने लगे।

हालांकि, यह संयोग रहा कि उस वक्त वार्ड में जूनियर डॉक्टर मौजूद थे, जिस वजह से वक्त रहते हादसे का पता चल गया और अस्पताल प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। उन्होंने तुरंत अफसरों को सूचना दी, जिससे डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की टीम तुरंत वार्ड में पहुंची।

इसके बाद प्रेग्नेंट महिलाओं को एक-एक कर बाहर निकाला गया। तब तक फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। आग इतनी भड़क चुकी थी कि वार्ड में पूरी तरह से धुआं भर गया। फायर ब्रिगेडकर्मियों ने धुआं निकालने के लिए शीशे तोड़े। (पढ़ें पूरी खबर)

8. युवती बोली- मेरा धर्म परिवर्तन कराया, सिगरेट से प्राइवेट पार्ट दागे

comp 301785761071 1785836445

मोहाली में रहने वाली हिंदू युवती ने मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर 5 साल तक संबंध बनाने, शादी करने के बाद शारीरिक प्रताड़ना देने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगाए हैं।

युवती का आरोप है कि युवक नशे का आदी था। शादी के बाद वह उसके प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट से दागता था, जिसके निशान उसके अंगों पर अब तक मौजूद हैं। दोस्तों के सामने जलील करता, गालियां देता और मारपीट भी करता था।

इतना ही नहीं, युवती का आरोप है कि सुहागरात के अगले दिन ही उसने जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी थी। जब आरोपी युवक उसे छोड़कर भाग गया, तब उसने SSP ऑफिस में पुलिस को शिकायत दी। उसने पुलिस से कार्रवाई कर इंसाफ दिलाने की मांग की है। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर विदेश से…

9. कनाडा के गुरुद्वारे में गोलक को लेकर झड़प

saveintacomaqoy2mgi6jeyqrdrqplxwkawuvpv

कनाडा के गुरुद्वारे में गोलक के हिसाब को लेकर 2 गुट आपस में भिड़ गए। जिस वक्त यह घटना हुई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मीटिंग चल रही थी। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एक मेंबर की तरफ बरछा (भाला) ताने हुए नजर आए। मेहर सिंह गुट के लोगों ने आरोप लगाया कि प्रधान ने हमला करने की कोशिश की। इसके बाद दोनों गुटों में भिड़ंत हो गई। उन्होंने एक-दूसरे से धक्कामुक्की की।

इस झगड़े का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसे 2 अगस्त को ‘जट्ट वी लाइक कनाडा’ नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया। इसी पेज पर प्रधान का एक कथित ऑडियो भी पोस्ट किया गया, जिसमें उन पर लड़कियों को फोन करने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, दैनिक भास्कर इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।

वीडियो सामने आने के बाद कनाडा में सिख संगत में नाराजगी है। श्रद्धालुओं ने धार्मिक स्थल पर हिंसा और हथियार निकालने को गुरुघर की मर्यादा के खिलाफ बताया। संगत ने गोलक के पैसों की निष्पक्ष जांच, प्रधान को पद से हटाने और नए प्रबंधक की नियुक्ति की मांग की है। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर जरा हटके…

10. पार्षदों ने अपना जनरल हाउस बनाकर उठाईं समस्याएं

img65631785821048 1785838754

लुधियाना नगर निगम में भाजपा पार्षदों ने मंगलवार को एक अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के लिए बाकायदा निगम के जनरल हाउस जैसा एक सेट बनाया गया। इसके सामने सभी पार्षदों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गईं।

पार्षदों ने सेटअप में मंच भी बनाया और उस पर मेयर और कमिश्नर की कुर्सियां भी लगाईं। लेकिन कमाल की बात यह है कि इन कुर्सियों पर कोई बैठा नहीं। प्रदर्शन के दौरान ये कुर्सियां खाली रखी गईं। इन्हें जनरल हाउस की मीटिंगों में निगम अधिकारियों की गैर-मौजूदगी और पार्षदों की अनदेखी के प्रतीक के तौर पर पेश किया गया।

भाजपा पार्षदों ने यह प्रदर्शन नगर निगम की बैठकों में अपनी आवाज दबाए जाने और वार्डों में विकास कार्य ठप होने से नाराज होने पर किया। इसका आयोजन भी लुधियाना निगम के जोन-डी कार्यालय में किया गया, जिसमें भाजपा के सभी पार्षद मौजूद रहे।

निगम की कार्यवाही के समानांतर चली इस सांकेतिक बैठक में भाजपा पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं खुलकर उठाईं और निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा। पूरी बैठक सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की गई और इसकी शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments