Homeटेक्नोलॉजी7 साल में 274 भगोड़े भारत लाए: सरकार बोली- 36 देशों...

7 साल में 274 भगोड़े भारत लाए: सरकार बोली- 36 देशों से प्रत्यर्पण, ₹17,874 करोड़ की संपत्ति भी अटैच


नई दिल्ली7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य षड्यंत्रकारी तहव्वुर राणा को 10 अप्रैल 2025 को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था।

केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि पिछले सात वर्षों में 36 देशों से 274 भगोड़ों को भारत वापस लाया गया है। यह 2004-13 के दौरान हर साल औसतन चार प्रत्यर्पण की तुलना में 10 गुना अधिक है। साथ ही भगोड़ों की ₹17,874 करोड़ की संपत्ति भी अटैच की गई।

सरकार के मुताबिक, 2019 से जुलाई 2026 तक वापस लाए गए 274 भगोड़ों में 9 आर्थिक अपराध, 17 आतंकवाद, 42 संगठित अपराध, 62 हत्या, लूट और हिंसक अपराध, 53 यौन अपराध और बच्चों के खिलाफ यौन अपराध, 16 मादक पदार्थों की स्मगलिंग, 12 नकली करंसी की तस्करी, 18 मानव तस्करी और 45 अन्य मामलों में वांछित थे।

तहव्वुर को अमेरिका के शिकागो में अक्टूबर 2009 में अमेरिकी एजेंसी FBI ने गिरफ्तार किया था।

तहव्वुर को अमेरिका के शिकागो में अक्टूबर 2009 में अमेरिकी एजेंसी FBI ने गिरफ्तार किया था।

सरकार ने बताया कि हाल के वर्षों में इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की संख्या भी बढ़ी है। 2022 में 40, 2023 में 100, 2024 में 107, 2025 में 112 और 2026 में अब तक 182 रेड नोटिस जारी किए जा चुके हैं। पिछले तीन वर्षों में कुल 401 भगोड़े अपराधियों के खिलाफ रेड नोटिस जारी हुए।

गृह मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में प्रत्यर्पण अनुरोध अब अधिक पेशेवर तरीके से तैयार किए जा रहे हैं। संबंधित देशों की कानूनी अपेक्षाओं के अनुरूप आवश्यक दस्तावेज और लिखित आश्वासन भी दिए जाते हैं।

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को भी भारत लाने की तैयारी की जा रही है।

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को भी भारत लाने की तैयारी की जा रही है।

सरकार ने दावा किया कि 2004-13 के दौरान भारत का प्रत्यर्पण ढांचा कमजोर था। उस समय केवल 37 देशों के साथ प्रत्यर्पण संधियां थीं, आर्थिक भगोड़ों से निपटने के लिए अलग कानून नहीं था और कागजी प्रक्रिया के कारण कई मामलों में विदेशी अदालतों ने प्रत्यर्पण अनुरोध खारिज कर दिए।

सरकार ने यह भी कहा कि उस समय 110 प्रत्यर्पण अनुरोध लंबित थे। मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 2018 में Fugitive Economic Offenders Act लागू किया। 2019 में NIA और UAPA में संशोधन कर कार्रवाई का दायरा बढ़ाया गया।

2022 में भारत ने दिल्ली में 90वीं इंटरपोल महासभा की मेजबानी की थी।

2022 में भारत ने दिल्ली में 90वीं इंटरपोल महासभा की मेजबानी की थी।

सरकार ने बताया कि 2024 में लागू नए आपराधिक कानूनों में पहली बार BNSS की धारा 355 और 356 के तहत भगोड़े आरोपियों के खिलाफ अनुपस्थिति में मुकदमा चलाने का प्रावधान किया गया। इसके अलावा CBI ने स्पेशल ग्लोबल ऑपरेशंस सेंटर स्थापित किया है और राज्यों व केंद्रीय एजेंसियों में इंटरपोल कॉन्टैक्ट ऑफिसर नियुक्त किए हैं।

ऑपरेशन त्रिशूल के तहत इंटरपोल की मदद से सैटेलाइट, डिजिटल फुटप्रिंट और प्रोफाइल मैपिंग के जरिए विदेशों में छिपे भगोड़ों का पता लगाया जा रहा है। कई मामलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानूनी प्रक्रिया भी तेज की गई है।

—————-

ये खबर भी पढ़ें…

भगोड़े नीरव मोदी को जल्द लाया जा सकता है भारत:यूरोपियन-कोर्ट में आखिरी केस भी हारा

19 1785845184504

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को भारत लाने का रास्ता अब साफ हो गया है। नीरव मोदी यूरोपीय मानवाधिकार अदालत में अपना आखिरी केस भी हार गया है। जिसके बाद उसको भारत लाने यानी प्रत्यर्पण के मामले में बची आखिरी कानूनी बाधा भी दूर हो गई है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments