Homeटेक्नोलॉजीलुधियाना के होटल रेडीसन-ब्लू में NRI से रेप की कोशिश: युवती...

लुधियाना के होटल रेडीसन-ब्लू में NRI से रेप की कोशिश: युवती ने पूजा के लिए पंडित को रूम में बुलाया; आरोपी बोला-शरीर में दो भूत हैं, भगा देता हूं – Ludhiana News




लुधियाना के होटल रेडीसन ब्लू में कनाडा से आई दिल्ली की युवती के साथ रेप की कोशिश की गई। युवती ने रूम बुक कर भाई के अच्छे भविष्य के लिए पूजा करवाने के लिए एक व्यक्ति को बुलाया। उसने आते ही अश्लील हरकते शुरू कर दी। तथाकथित पंडित ने युवती को कहा कि उसके अंदर दो भूत हैं, उन्हें तुरंत बाहर निकालने की जरूरत है। NRI युवती भूत भगाने के लिए तैयार हो गई। तथाकथित पंडित ने भूत भगाने के नाम पर युवती के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो उसने इसे भूत भगाने की प्रक्रिया बताया। कुछ ही पलों में आरोपी ने युवती के साथ रेप करने की कोशिश की। युवती ने आरोपी को बमुश्किल रूम से बाहर धकेला और उसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है। युवती के साथ छेड़छाड़ की कहानी सिलसिलेवार जानिए… आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कर रहे छापेमारी थाना सराभा नगर के एसएचओ वरिंदर उप्पल ने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75, 79, 127 और 351 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments