HomeअपराधBanswara Murder: बांसवाड़ा में जीजा ने साले के पेट में घोंपी तलवार,...

Banswara Murder: बांसवाड़ा में जीजा ने साले के पेट में घोंपी तलवार, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत


Last Updated:

Banswara Murder Case: बांसवाड़ा के राजतालाब थाना क्षेत्र स्थित मारुति नगर भवानपुर में पारिवारिक विवाद के दौरान जीजा राजेश ने अपने साले अनिल बंजारा के पेट में तलवार घोंपकर उसकी हत्या कर दी. गंभीर रूप से घायल अनिल को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पर पहुंची राजतालाब थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी जीजा की तलाश शुरू कर दी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Banswara Murder: बांसवाड़ा में जीजा ने साले के पेट में घोंपी तलवार, उदयपुर ले जाते समय हुई मौत

बांसवाड़ा: राजस्थान के बांसवाड़ा शहर के राजतालाब थाना क्षेत्र स्थित मारुति नगर, भवानपुर में एक पारिवारिक विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया. जीजा और साले के बीच हुआ मामूली विवाद इतना गहरा गया कि जीजा ने अपने ही साले पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर आरोपी जीजा राजेश पुत्र गोरीलाल और उसके साले अनिल पुत्र नरसिंह बंजारा के बीच कहासुनी हो गई थी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आपा खो चुके राजेश ने अपने पास रखी तलवार से अनिल के पेट पर सीधा वार कर दिया. तलवार के वार से अनिल लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा.

उदयपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल अनिल को तत्काल महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत बेहद चिंताजनक देखते हुए उसे उदयपुर रेफर कर दिया. परिजन उसे एम्बुलेंस से इलाज के लिए उदयपुर ले जा रहे थे, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश
दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही राजतालाब थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां परिजनों की दी गई रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी जीजा की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

About the Author

authorimg

vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ें

instagram



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments