Last Updated:
पंजाब के तरनतारन में पुलिस और बीएसएफ ने ज्वाइंट ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है. ज्वाइंट टीम ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मंगाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से 7 विदेशी पिस्टल, MP-9 गन और 89 कारतूस बरामद किए गए हैं. इस पूरे मामले में पुलिस को आईएसआई का कनेक्शन भी मिला है.
आईएसआई के इशारे पर वारदातों को अंजाम देने वाले शख्स को पंजाब पुलिस और बीएसएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में अरेस्ट किया गया है् (एआई इमेज)
Punjab News: पश्चिम बंगाल में हाल ही में पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क पर कार्रवाई हुई थी. इसके बाद अमृतसर में सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार और ड्रग्स भेजने के कई मामलों का खुलासा हुआ. अब पंजाब के तरनतारन में हुए एक कार्रवाई ने सुरक्षा एजेंसियों के माथे पर बल ला दिए हैं. इस कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने मनजीत सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर पाकिस्तान में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में रहने और ड्रोन के जरिए हथियार मंगवाने का आरोप है.
शुरुआती जांच में इस पूरे नेटवर्क के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ होने की बात भी सामने आई है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनजीत सिंह के तौर पर हुई है. वह तरणतारन जिले के खालड़ा थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव वां तारा का रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी के लिए तरणतारन पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के लिए ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया था. जांच में सामने आया है कि आरोपी सीधे तौर पर पाकिस्तान में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में था.
- बड़ी वारदात की थी तैयारी: पुलिस के अनुसार, आईएसआई की मदद से ड्रोन के जरिए अत्याधुनिक हथियारों की खेप भारत मंगाता था. पुलिस और बीएसएफ की ज्वाइंट टीम ने आरोपी के कब्जे से एमपी-9 जैसे अत्याधुनिक राइफल सहित बड़े पैमाने में हथियारों का जखीरा बरामद किया है. पुलिस का दावा है कि अगर समय रहते इस खेप को नहीं पकड़ा जाता तो इन हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी आतंकी वारदात में किया जा सकता था.
- घर पर छापे में मिला हथियारों का बड़ा जखीरा: पुलिस और बीएसएफ की ज्वाइंट टीम ने आरोपी के घर पर छापा मारा. तलाशी के दौरान वहां से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए. पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक एमपी-9 गन, .30 बोर की एक बेरेटा पिस्टल, चार ग्लोक 9 एमएम पिस्टल, .30 बोर की दो जोराकी पिस्टल, मैगजीन, 89 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है.
- पाकिस्तान में बैठे तस्करों से था संपर्क: पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मनजीत सिंह के पाकिस्तान में मौजूद स्मगलरों से संबंध थे. आरोप है कि वह सीमा पार से अलग-अलग तरीकों के जरिए अवैध हथियार मंगवाता था. इसके बाद, पंजाब के विभिन्न जिलों में इन हथियारों की सप्लाई करता था. पुलिस ने इस मामले में 4 अगस्त 2026 को थाना खालड़ा में एफआई दर्ज की है. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 25(6)(7)(8)-54-59 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
- घर पर रेड के दौरान मिला हथियारों का जखीरा: तरणतारन पुलिस और बीएसएफ की टीमों ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत मनजीत सिंह के घर पर छापा मारा. घर में चलाए गए ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को हथियारों का बड़ा जखीरा मिला है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ये हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाए गए थे. इन हथियारों का इस्तेमाल गैंगस्टरों द्वारा टारगेट किलिंग के लिए किया जाना था. पुलिस को आशंका है कि इन हथियारों के जरिए किसी बड़ी आपराधिक और आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश थी.
- बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी: पूछताछ में सामने आई जानकारी के मुताबिक बरामद हथियारों का इस्तेमाल गैंगस्टरों के टारगेट किलिंग मॉड्यूल में किया जाना था. समय रहते हथियारों की यह खेप बरामद होने से किसी संभावित बड़ी वारदात को टाला जा सका है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पाकिस्तान से हथियार मंगवाने के इस नेटवर्क में मनजीत सिंह के अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं और पंजाब में हथियारों की सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी.
रिमांड लेकर नेटवर्क की कड़ियां खंगालेगी पुलिस
गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया है. रिमांड के दौरान आरोपी से उसके पाकिस्तान कनेक्शन, सीमा पार से हथियारों की डिलीवरी, ड्रोन के इस्तेमाल, पंजाब में हथियारों की सप्लाई और उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ करेगी. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान इस पूरे हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और बड़े खुलासों का पता चल सकता है.
About the Author

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…
और पढ़ें



