HomeअपराधDausa Hospital Drama | High Drama at Dausa Hospital Over Woman Death...

Dausa Hospital Drama | High Drama at Dausa Hospital Over Woman Death | दौसा समाचार


Last Updated:

Dausa: दौसा जिला अस्पताल में आलूदा निवासी काजू मीणा की संदिग्ध मौत के बाद पीहर और ससुराल पक्ष में जमकर हंगामा और मारपीट हुई. पीहर पक्ष का आरोप है कि पति बोलेरो गाड़ी और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करता था और उसकी हत्या की गई है. पोस्टमार्टम कराने और बिना पोस्टमार्टम शव ले जाने को लेकर हुए विवाद में दो लोग घायल हो गए. हंगामे के बाद नांगल डीएसपी और कई थानों की पुलिस सहित आरएसी की टुकड़ी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Karauli Rain Waterlogging: करौली में बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल, कई इलाकों में जलभराव

Dausa: राजस्थान के दौसा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जिला अस्पताल परिसर बुधवार को उस समय युद्ध का मैदान बन गया जब एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद पीहर और ससुराल पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए. आलूदा गांव में महिला काजू मीणा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसके बाद शव को दौसा जिला अस्पताल लाया गया था. अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाने लगे.

मृतका काजू मीणा के गले पर फंदे के निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पीहर पक्ष का गंभीर आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि दहेज हत्या का मामला है. मृतका के परिजनों का कहना है कि ससुराल वाले लंबे समय से दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे और उसका पति विशेष रूप से बोलेरो गाड़ी की मांग कर रहा था. हंगामा उस समय शुरू हुआ जब ससुराल पक्ष शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग कर रहा था, जबकि पीहर पक्ष बिना पोस्टमार्टम के ही शव को अपने साथ ले जाना चाहता था.

इमरजेंसी से मोर्चरी ले जाते समय हुआ हमला, दो घायल
विवाद का चरम तब देखने को मिला जब अस्पताल प्रशासन और पुलिस शव को इमरजेंसी वार्ड से मोर्चरी की तरफ ले जा रही थी. इसी दौरान दोनों पक्षों के लोग आपस में उलझ गए और जमकर मारपीट हुई. हंगामे और हाथापाई के कारण शव को मोर्चरी तक नहीं पहुंचाया जा सका. इस हिंसक झड़प में दो लोग घायल हो गए. स्थिति को बेकाबू होते देख पुलिस अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी और आखिरकार शव को सुरक्षा के बीच वापस इमरजेंसी वार्ड में रखवाया गया.

भारी पुलिस बल और आरएसी तैनात, जांच शुरू
अस्पताल में भारी हंगामे और मारपीट की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आया. नांगल डीएसपी शीशराम और कोतवाली थानाधिकारी भगवान सहाय शर्मा पुलिस टीम के साथ तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस और आरएसी (RAC) की एक कंपनी को अस्पताल परिसर में तैनात किया गया. पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और अस्पताल में शांति व्यवस्था कायम की. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.

About the Author

authorimg

vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ें

instagram



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments