Homeअपराधपार्क में खेलने गई 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, श्रीगंगानगर पुलिस...

पार्क में खेलने गई 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, श्रीगंगानगर पुलिस ने POCSO के तहत दर्ज किया मामला


Last Updated:

Sri Ganganagar Padampur Crime News: श्रीगंगानगर के पदमपुर में पार्क में झूला झूलने गई 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है. बच्ची पार्क में अचेत हालत में मिली, जिसके बाद उसे श्रीगंगानगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिजनों ने नशीला पदार्थ देकर दरिंदगी की आशंका जताई है. पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

श्रीगंगानगर के पदमपुर में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, POCSO के तहत केस दर्ज

Sri Ganganagar: राजस्थान के सीमावर्ती श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर कस्बे से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां शाम के समय पार्क में झूला झूलने गई 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया. वारदात के बाद मासूम बच्ची पार्क के भीतर ही संदिग्ध और अचेत अवस्था में पड़ी मिली. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. आनन-फानन में बच्ची को गंभीर हालत में श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित मासूम बच्ची अपने घर के पास स्थित पार्क में झूला झूलने और खेलने के लिए गई थी. काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. परिजनों को बच्ची पार्क में अचेत और बदहवास हालत में मिली. पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि अज्ञात दरिंदे ने पहले मासूम को कोई नशीला या जहरीला पदार्थ पिलाया और फिर उसके साथ इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम लगातार उसके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है.

पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया मुकदमा, आरोपी की तलाश में दबिश जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्च प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है.

सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों से पूछताछ तेज
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वारदात के समय इलाके में देखे गए संदिग्धों की पहचान की जा सके. इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम (FSL) ने भी मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाया जाएगा.

About the Author

authorimg

vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ें

instagram



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments