पटना के अगमकुआं थाना इलाके में जीरो माइल के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद बवाल हो गया। तेज रफ्तार बस की टक्कर से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस की 2 गाड़ियां, एक बस और बाइक समेत करीब 10 वाहनों में आग लगा दी। भीड़ ने ट्रैफिक पुलिस पोस्ट को भी जला दिया और कवरेज कर रहे कुछ पत्रकारों के साथ मारपीट की। आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी भीड़ ने आगे नहीं बढ़ने दिया। सूचना मिलते ही 5 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। मौके से आई 3 तस्वीरें देखिए… खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
पटना-एक्सीडेंट में युवक की मौत पर बवाल, 10 गाड़ियां फूंकीं: ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम; 5 थानों की फोर्स मौके पर – phulwari sharif News
RELATED ARTICLES



