Last Updated:
बेंगलुरु के येलाहंका में दो नेपाली युवतियों ने सुसाइड कर लिया है. दोनों के बीच समलैंगिक रिश्ता था. परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे. उन्हें अलग करने के लिए एक महीने पहले नेपाल से बेंगलुरु लाया गया था. उन पर लड़कों से शादी का दबाव था. इस बात से परेशान होकर दोनों ने पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
परिवार को मंजूर नहीं था समलैंगिक रिश्ता, बेंगलुरु में दो युवतियों ने एक साथ दी जान. (सांकेतिक तस्वीर : AI Generated)
बेंगलुरु: येलाहंका इलाके में दो नेपाली युवतियों ने सुसाइड कर लिया है. दोनों लड़कियों की लाश एक पेड़ से लटकती मिली है. शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों युवतियां रिलेशन में थीं. वे एक-दूसरे से बहुत प्यार करती थीं. लेकिन उनके परिवार और समाज को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. घरवाले उन पर लड़कों से शादी करने का प्रेशर बना रहे थे. उन्हें अलग करने के लिए ही परिवार वाले उन्हें नेपाल से बेंगलुरु लेकर आए थे. लेकिन दोनों एक-दूसरे के बिना नहीं रह पाईं. समाज के डर और फैमिली के प्रेशर के कारण दोनों ने मौत को गले लगा लिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
आखिर परिवार वाले दोनों लड़कियों को बेंगलुरु क्यों लेकर आए थे?
पुलिस के मुताबिक मरने वाली लड़कियों का नाम सिरजना और रीता है. सिरजना की उम्र 22 साल और रीता की उम्र 23 साल बताई जा रही है. दोनों नेपाल की रहने वाली थीं और रिश्तेदार थीं. वे बचपन से ही एक साथ पली-बढ़ी थीं. साथ पढ़ते हुए दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गईं. वक्त के साथ उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. गांव के लोगों को जब इस रिलेशन का पता चला तो उन्होंने ताने मारना शुरू कर दिया. परिवार वालों ने भी इस समलैंगिक रिश्ते का भारी विरोध किया. उन्हें अलग करने के मकसद से रिश्तेदार एक महीने पहले दोनों को बेंगलुरु ले आए. यहां दोनों को अलग-अलग इलाकों में रखा गया. रीता फ्रेजर टाउन में रहती थी. जबकि सिरजना को जक्कूर इलाके में रखा गया था. परिवार को लगा था कि दूरी बढ़ने से उनका प्यार कम हो जाएगा.
अलग रहने के बावजूद दोनों लड़कियां एक-दूसरे से कैसे मिलती थीं?
बेंगलुरु में अलग-अलग रखे जाने के बाद भी वे एक-दूसरे से दूर नहीं रह सकीं. वे हफ्ते में तीन से चार बार एक-दूसरे से गुपचुप तरीके से मिलती थीं. अक्सर वे किसी रिश्तेदार के घर लंच पर इकट्ठा होती थीं. इन्ही मुलाकातों के दौरान परिवार वालों ने उन पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया. घरवालों ने साफ कह दिया कि समाज उनके इस रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं करेगा. परिजनों ने दोनों की लड़कों से शादी कराने की प्लानिंग भी शुरू कर दी थी. इस बात से दोनों लड़कियां भारी टेंशन में आ गईं. उन्हें अपना भविष्य अंधकार में नजर आने लगा. पुलिस का कहना है कि इसी मेंटल प्रेशर और शादी के डर से उन्होंने खौफनाक कदम उठाया. गुरुवार को येलाहंका के जक्कूर रोड पर एक होटल के सामने दोनों की लाश पेड़ से लटकी मिली.
पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सुसाइड को लेकर क्या बड़े खुलासे हुए हैं?
राहगीरों ने जब पेड़ से लाशें लटकती देखीं तो तुरंत पुलिस को खबर दी. येलाहंका पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआत में उनकी उम्र 24 साल बताई गई थी. लेकिन पुलिस उनकी सही उम्र और बाकी पर्सनल डिटेल्स की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु आने के बाद दोनों शुरुआत में सिरजना के भाई के घर भी रुकी थीं. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. जांच अधिकारी परिवार के सदस्यों और बाकी रिश्तेदारों के बयान दर्ज कर रहे हैं. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुसाइड वाले दिन आखिर क्या हुआ था. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हम सभी एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं.’ इन्वेस्टिगेशन टीम सुबूत जुटाने के लिए क्राइम सीन की भी बारीकी से जांच कर रही है.
About the Author

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…
और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें



