Homeटेक्नोलॉजीहरियाणा BJP अध्यक्ष का दावा-CJP प्रोटेस्ट में आतंकी भी शामिल: बोलीं-...

हरियाणा BJP अध्यक्ष का दावा-CJP प्रोटेस्ट में आतंकी भी शामिल: बोलीं- इस आंदोलन में महिला कॉन्स्टेबल की जान गई, दिल्ली पुलिस इसे बता चुकी झूठ – Hansi News




हरियाणा की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के आंदोलन को लेकर दो बड़े दावे किए। पहला- उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान अराजकता और आतंकवादी दिखे। दूसरा- आंदोलन में एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत हो गई और एक पुलिस अधिकारी की आंख चली गई। हालांकि, महिला कॉन्स्टेबल की मौत के दावे को दिल्ली पुलिस 24 जुलाई को ही गलत बता चुकी है। वहीं, आंदोलन में विदेशी फंडिंग के सवाल पर विदेश मंत्रालय कह चुका है कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। अर्चना गुप्ता ने शनिवार को हांसी में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें कहीं। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा और हांसी विधायक विनोद भयाना भी मौजूद थे। CJP के सांगवान बोले- भाजपा वाले होमवर्क नहीं करते कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की कोर कमेटी के मेंबर सुधीर सांगवान ने वीडियो जारी कर कहा कि अर्चना गुप्ता का बयान बेहद शर्मनाक है। हमें इससे बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं है। ऐसा हमेशा से रहा है कि भाजपा के लोगों को न तो सही जानकारी होती है और न ही वे होमवर्क करते हैं। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने ही बताया था कि कोई भी विदेशी फंडिंग नहीं हुई थी। पुलिसकर्मी की मौत के दावे पर सुधीर ने कहा कि सरकार ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है। अर्चना गुप्ता बताएं कि उन्होंने यह जानकारी कहां से ली। पुलिस ने आंदोलनकारियों के साथ जो बर्बरता की, वह शर्मनाक है। युवाओं की मांगें मान लेना साबित करता है कि यह आंदोलन बिल्कुल सही था। अगर आंदोलन गलत होता तो सरकार Gen-Z के सामने कैसे झुकती? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- बदनाम करने से पहले तथ्यों को जांच लें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा, “अर्चना गुप्ता जी, छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को बदनाम करने से पहले कम से कम तथ्यों की जांच कर लें। वे कहती हैं कि जंतर-मंतर पर आंदोलन विदेशी ताकतों के इशारे पर था। इसका क्या सबूत है उनके पास? उनकी पार्टी के पास कोई सबूत है? वे युवाओं को देशद्रोही और आतंकवाद से जोड़ रही हैं। उन्हें आंदोलन में मिलने वाले खाने की चीजों पर भी एतराज है। तो क्या वे शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे बच्चों को भूखा मारना चाहती हैं? प्यासा मारना चाहती हैं? दिल्ली पुलिस ने महिला कॉन्स्टेबल की मौत का दावा गलत बताया था जिस महिला कॉन्स्टेबल की मौत को लेकर अर्चना गुप्ता ने बयान दिया था, उसे लेकर दिल्ली पुलिस के 24 जुलाई को X पर स्टेटमेंट जारी कर लिखा था कि जिस महिला पुलिसकर्मी की मौत का दावा किया जा रहा है, वह जिंदा है और राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RML) में भर्ती है। महिला पुलिसकर्मी की मौत से जुड़ी जानकारी झूठी है। ऐसी भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न किया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि इस तरह की फर्जी जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विदेश मंत्रालय ने कहा था- फंडिंग को लेकर हमारे पास जानकारी नहीं जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन में विदेशी फंडिंग और पाकिस्तान या विदेशी ताकतों से कथित कनेक्शन को लेकर विदेश मंत्रालय से 24 जुलाई को प्रेस ब्रीफिंग में सवाल पूछा गया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस मुद्दे पर उनके पास साझा करने के लिए कोई जानकारी नहीं है। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर 24 जुलाई 2026 की प्रेस ब्रीफिंग में यह बयान मौजूद है। भागवत ने कहा था- प्रदर्शन करने वाले एंटी नेशनल नहीं, अपने लोग हैं 6 अगस्त को संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई में Gen-Z और Gen-Alpha के युवाओं से करीब एक घंटे तक बातचीत की थी। इस दौरान एक युवा ने भागवत से सवाल किया कि जब हम प्रदर्शन करने के लिए आएंगे तो हमें एंटी-नेशनल बता दिया जाएगा। कुछ लोग कहेंगे कि ये किसी दूसरे देश के एजेंट हैं। इस पर भागवत ने कहा कि अगर Gen-Z प्रदर्शन कर रहे हैं तो वे अपने लोग हैं, एंटी-नेशनल नहीं हैं। Gen-Z और Gen-Alpha पुरानी पीढ़ी से भी ज्यादा देशभक्त और ईमानदार हैं। हमें उनकी बात सुननी चाहिए। इसी साल 28 मई को प्रदेश अध्यक्ष बनीं अर्चना गुप्ता भाजपा ने इसी साल 28 मई को डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने मोहन लाल बड़ौली की जगह ली। अर्चना गुप्ता ने 3 जून को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में औपचारिक रूप से पदभार संभाला। वह हरियाणा भाजपा की दूसरी महिला प्रदेश अध्यक्ष बनी हैं। उनके पदभार ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments