Homeटेक्नोलॉजीतेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचला: सड़क पर बिखरी...

तेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचला: सड़क पर बिखरी लाशें; गंगोत्री से गंगाजल लेकर लौट रहे थे फरीदकोट – Faridkot News




फतेहगढ़ साहिब में तेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचल दिया, जिससे तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे की हालत गंभीर बनी हुई है। ये सभी शिवरात्रि के लिए गंगोत्री से गंगाजल की डाक कांवड़ लेकर फरीदकोट लौट रहे थे। हादसा इतना खतरनाक था कि तीनों युवकों की लाशें सड़क पर दूर-दूर बिखर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हादसा सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ के बीच हाईवे पर हुआ। सभी मृतक कोटकपूरा के रहने वाले हैं। इसमें डॉक्टर हरपाल गली निवासी जगदीश मित्तल (40), हरीनौ रोड निवासी महेंद्र पाल ( 43) और सुरगापुरी निवासी दीपक कुमार(42) शामिल हैं। जबकि गंभीर घायल कोटकपूरा के सरकारी गर्ल स्कूल के पास रहने वाले मुकेश गोयल को अस्पताल भर्ती करवाया गया है। मृतकों में दो बिजली मैकेनिक शामिल मृतक महिंदर पाल बिजली मैकेनिक था और उसके घर में पिता, पत्नी व एक 15 साल की बेटी है, जबकि मृतक जगदीश मित्तल अविवाहित था और बिजली मैकेनिक का कार्य करता है। वह परिवार में बिल्कुल अकेला था और उसके माता-पिता की भी मौत हो चुकी है। 2 कांवड़ संघों के साथ गए थे गंगोत्री यह कांवड़िए कोटकपूरा से दो अलग-अलग कांवड़ संघों के साथ गंगोत्री से डाक कांवड़ लाने के लिए रवाना हुए थे। 30 जुलाई को वे गंगोत्री के लिए रवाना हुए थे और 10 अगस्त, सोमवार को कांवड़ लेकर कोटकपूरा वापस लौटना था। कोटकपूरा के प्राचीन डेरा दूधाधारी से शिव त्रिलोकी नाथ कांवड़ संघ तथा श्री रामबाग मंदिर से न्यू शिव कांवड़ संघ के जत्थे गंगोत्री से डाक कांवड़ लाने के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान वापसी के समय यह हादसा हो गया। हाईवे पर रात के समय हुआ हादसा शिव त्रिलोकी नाथ कांवड़ संघ के साथ गए पीबीजी वेलफेयर क्लब के प्रधान राजीव मलिक ने बताया कि हादसा सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ के बीच हाईवे पर रात के समय हुआ। सड़क के किनारे पैदल चल रहे कांवड़ियों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि 3 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। ********* ये खबर भी पढ़ें: लुधियाना में दोस्त का झगड़ा सुलझाया तो प्रॉपर्टी डीलर मारा: पिता बोले- मूसेवाला की तरह गोलियों से छलनी किया, अंतिम संस्कार से इनकार लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार कराने से इनकार कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि बेटे हरजिंदर सिंह (25) 3 महीने पहले अपने दोस्त का झगड़ा सुलझाने गया था। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments