HomeअपराधBarmer News: बाड़मेर में 14 साल के नाबालिग से 7 महीने तक...

Barmer News: बाड़मेर में 14 साल के नाबालिग से 7 महीने तक यौन शोषण, सब्जी विक्रेता पर केस, तलाश में जुटी पुलिस


Last Updated:

Barmer Minor Sexual Exploitation Case: बाड़मेर के सदर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि सब्जी की दुकान पर काम करने वाले नाबालिग का दुकानदार ने करीब 6-7 महीने तक शोषण किया. पीड़ित ने परेशान होकर परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद 7 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और घटनास्थल का मौका मुआयना भी किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच महिला अनुसंधान सेल की एएसपी को सौंपी गई है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

बाड़मेर में 14 साल के नाबालिग से 7 महीने तक यौन शोषण, सब्जी विक्रेता पर केसZoom

सब्जी की दुकान पर काम करने वाले नाबालिग का दुकानदार ने करीब 6-7 महीने तक किया शोषण

बाड़मेर. राजस्थान के बाड़मेर जिले में नाबालिग के साथ यौन शोषण का बेहद गंभीर मामला सामने आया है. सदर थाना क्षेत्र में एक सब्जी विक्रेता पर अपनी दुकान पर काम करने वाली 14 वर्षीय नाबालिग के साथ करीब 6-7 महीने तक लगातार कुकर्म और शोषण करने का आरोप लगा है. पीड़ित नाबालिग ने काफी समय तक यह बात अपने तक रखी, लेकिन मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान होने के बाद उसने हिम्मत जुटाकर पूरी घटना अपने परिजनों को बताई. इसके बाद परिजन उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे और 7 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया है. वहीं, जांच अधिकारी ने घटनास्थल का मौका मुआयना भी किया है. वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. मामले की जांच महिला अनुसंधान सेल की एएसपी को सौंपी गई है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना सामने आने के बाद इलाके में भी इसे लेकर चर्चा है.

सब्जी विक्रेता 6-7 महीने तक करता रहा यौन शोषण 

बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि पीड़ित नाबालिग आरोपी की सब्जी की दुकान पर मजदूरी का काम करता था. आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार ने उसका लगातार शोषण किया. यह सिलसिला करीब 6-7 महीने तक चलने का आरोप है. नाबालिग ने जब मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से परेशान होकर परिजनों को पूरी बात बताई तो परिवार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस से संपर्क किया. पीड़ित के परिजनों ने 7 अगस्त को सदर थाने में शिकायत दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.

महिला अनुसंधान सेल को सौंपी गई है जांच की जिम्मेदारी

पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया है, जबकि जांच अधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया. पुलिस अब मामले से जुड़े साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच महिला अनुसंधान सेल की एएसपी को सौंपी गई है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही है. नाबालिग के बयान और जांच में जो भी समाने आएंगे उस आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

दीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments