Homeटेक्नोलॉजीझारखंड- सरकार-छात्रों में तीसरे राउंड की बातचीत: आंदोलन के समर्थन में...

झारखंड- सरकार-छात्रों में तीसरे राउंड की बातचीत: आंदोलन के समर्थन में एक दिन के अनशन पर MLA जयराम; कल विधानसभा का घेराव – Ranchi News


झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन आज 16वें दिन भी जारी है। सरकार और छात्रों के बीच तीसरे राउंड की बातचीत हो रही है।

.

आज की बातचीत में दोनों गुटों के छात्र शामिल हैं। 6 लोगों की टीम सरकार से बात करने पहुंची है।अब तक हुई शुक्रवार और शनिवार की दो राउंड की बातचीत बेनतीजा रही है।

2 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत रविवार सुबह 3 बजे बिगड़ गई। डॉक्टरों की देखरेख में स्लाइन के जरिए उनका इलाज किया रहा है।

JLKM सुप्रीमो और डुमरी विधायक जयराम महतो भी छात्रों के आंदोलन और उनके मांगों के समर्थन में रविवार को पुराने विधानसभा परिसर में एक दिवसीय निर्जला उपवास पर बैठे हैं। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

छात्रों के आंदोलन से जुड़ी फोटोज

रांची में छात्रों के आंदोलन का आज 16वां दिन है। जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।

शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर शाम में छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टटेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक फ्लैश लाइट मार्च निकाला।

शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर शाम में छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टटेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक फ्लैश लाइट मार्च निकाला।

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने शनिवार को छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की।

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने शनिवार को छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की।

14वींJPSC रद्द करने की मांग को लेकर 6 छात्र भूख हड़ताल पर हैं।

14वींJPSC रद्द करने की मांग को लेकर 6 छात्र भूख हड़ताल पर हैं।

रांची प्रशासन ने धरनास्थल पर कैमरे लगा दिए हैं।

रांची प्रशासन ने धरनास्थल पर कैमरे लगा दिए हैं।

विधायक बोले- सरकार जानती है, दोषी कौन हैं

एक दिन के अनशन पर बैठे विधायक जयराम महतो ने कहा, ‘विधानसभा सदस्य होने के नाते मुझे लगता है कि मेरी भागीदारी और ये भूख हड़ताल कम से कम 1% अतिरिक्त दबाव तो बना ही सकती है। इस मामले की CBI जांच होनी चाहिए।’

आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि सरकार को अच्छी तरह पता है कि दोषी कौन हैं। ये कोई छोटा-मोटा मामला नहीं है। लाखों रुपए में सीटें बेची जा रही हैं। ये असंभव है कि कोई मामूली अधिकारी या सामान्य व्यक्ति अकेले इतनी बड़ी रकम पचा सके। इसमें शक्तिशाली लोग शामिल हैं और इस बात का डर बना हुआ है कि पर्दे के पीछे से वे बेनकाब न हो जाएं।’

quote image 2026 08 09t104717575 1786252993

अनशनकारियों का वजन घटा हैः डॉक्टर

डॉक्टर एपी सिन्हा के नेतृत्व में रांची सदर अस्पताल की मेडिकल टीम ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जेपीएससी-जेएसएससी (JPSC-JSSC) अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य की जांच की।

डॉ. एपी सिन्हा ने बताया कि छात्रों को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई, लेकिन उन्होंने अभी अस्पताल जाने से इनकार कर दिया है। इसके चलते हमने मौके पर ही जरूरी ट्रीटमेंट किया है।

quote image 2026 08 09t113549238 1786255772

सुप्रीम कोर्ट में PIL दर्ज

JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील सत्यम सिंह के मुताबिक, यह याचिका राजनीतिक नेता हरिशरण देवगन ने दायर की है। उन्होंने अपनी याचिका में चार मांगें पूरी करने की अपील की है।

वहीं, सरकार ने छात्रों को सुझाव देने के लिए Email ID- Jpsc.jssc.feedback@gmail.com और फीडबैक नंबर जारी किया है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि हम छात्रों के विभिन्न समूहों, स्टेकहोल्डर से मिलेंगे। तमाम सुझावों के बाद फैसला लिया जाएगा।

dainik bhaskar pointer 3 1786194188
5lzhdk 1786101666

ये भी पढ़ें

आंदोलनरत छात्रों की मदद के लिए बढ़े हाथ:दुकान के लिए बनाई 250 प्लेट बिरयानी स्टूडेंट्स को खिलाई, छात्रा ने पॉकेट मनी से बांटे समोसे

छात्रों के आंदोसन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments