Homeटेक्नोलॉजीनाले में बही कार, 6 शव बरामद: गाड़ी में 11 लोग...

नाले में बही कार, 6 शव बरामद: गाड़ी में 11 लोग सवार थे, 2 कूदकर बाहर आए; राजगढ़ में बाकी को तलाश रही रेस्क्यू टीम – sarangpur (rajgarh) News


प्रशासन की टीम नाले में बहे लोगों की तलाश कर रही है।

राजगढ़ में ईको वैन नाले में बह गई। इसमें कुल 11 लोग सवार थे। अब तक 6 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें तीन पुरुष, दो महिला और तीन साल का बच्चा शामिल है। बचाव दल बाकी लोगों की तलाश कर रहा है। हादसा पचोर-सारंगपुर रोड पर पड़ाना कस्बे में सोमवार सुबह करीब 9

.

जानकारी के मुताबिक, ईको सवार सभी लोग देवास के रहने वाले हैं। वे सतवास से कड़लावद गांव जा रहे थे। इनमें 3 पुरुष, 4 महिला और 4 बच्चे थे।

पड़ाना के पास झिरी नाले पर 30 फीट का पुल निर्माणाधीन है। तेज बारिश की वजह से पानी पुल के ऊपर बह रहा है। कार ड्राइवर को अधूरा पुल नहीं दिखा। उसने गफलत में पुल के ऊपर कार चढ़ा दी, जो नाले में बह गई। दो लोग तैरकर पानी से निकल आए। बाकी गाड़ी में ही फंसे रह गए।

सूचना मिलते ही एसडीएम रोहित बम्होरे और एसडीओपी अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। इसमें कोई नहीं मिला है। नंबर प्लेट के आधार पर पता चला है कि कार सतवास के धांसड़ गांव निवासी मुकेश चौहान के नाम पर रजिस्टर्ड है।

देखिए, तीन तस्वीरें…

क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला गया।

जिसने भी हादसे की खबर सुनी, मौके पर दौड़ा चला आया।

जिसने भी हादसे की खबर सुनी, मौके पर दौड़ा चला आया।

शवों को सारंगपुर के अस्पताल पहुंचाया गया है।

शवों को सारंगपुर के अस्पताल पहुंचाया गया है।

रोकने के बाद भी ड्राइवर ने पानी में बढ़ाई कार

प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र परमार ने बताया कि पुल पर पानी भरा था। हमने कार ड्राइवर को रोका। उसे कहा कि आगे घुटने तक पानी भरा है। गाड़ी मत निकालो, लेकिन वह नहीं माना। रोड पर रेलिंग नहीं होने की वजह से गाड़ी नाले में जा गिरी।

हादसे से बच निकले दोनों लोग डरे हुए हैं। वे बोल तक नहीं पा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें मरने वालों के बारे में जानकारी नहीं दी है। टीआई राहुल रघुवंशी ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने के बाद परिजन से संपर्क किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…

नदी में डूबा मासूम, 20 मिनट CPR देता रहा पिता…VIDEO

comp 411782053049 1786350383

धार में पिता के सामने ही 7 साल का बेटा नदी में डूब गया। पानी से निकालने के बाद पिता करीब 20 मिनट तक बेटे को सीपीआर देते रहे ताकि उसकी सांसें लौट आएं लेकिन ऐसा न हो पाया। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टर ने शव के पोस्टमॉर्टम की बात कही तो पिता ने हाथ जोड़ लिए। अपने कलेजे के टुकड़े के शरीर को काटने से रो-रोकर मना करने लगे। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments