Homeटेक्नोलॉजीपंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: दंपती ने घर में फंदा लगाया; होटल...

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: दंपती ने घर में फंदा लगाया; होटल में युवती की लाश मिली; क्रिकेटर की एक्ट्रेस से शादी; युवकों को मुर्गा बनाकर घुमाया – Chandigarh News


.

पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर विधानसभा सेशन से जुड़ी रही। सदन में प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोतरी को लेकर बिल पास किया गया। स्कूल मनमाने तरीके से फीस नहीं बढ़ा सकेंगे।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. विधानसभा में फीस रेगुलेशन बिल पास, बढ़ाई फीस वापस करनी होगी

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन सरकार ने स्कूलों का फीस रेगुलेशन बिल पास करवा लिया। इस बिल के पास होने से होने स्कूलों पर पिछले 3 सालों में अभिभावकों से लिए 5% से ज्यादा बढ़ोतरी वाले पैसे वापस करने की तलवार लटक गई है। हालांकि, स्कूल भी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट जाकर इस मामले में स्टे लेकर आए हैं।

इसमें प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में फीस बढ़ाने की सीमा तय की गई है। नए प्रावधान के तहत प्राइवेट संस्थान एक साल में अधिकतम 5% तक ही फीस बढ़ा सकेंगे। फीस में 5% बढ़ोतरी करने के लिए संस्थान को 90 दिन पहले अभिभावकों को नोटिस देना होगा। साथ ही फीस बढ़ाने से जुड़ी पूरी जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सदन में पंजाब राज्य आउटसोर्स्ड पर्सनल बिल, 2026 पेश किया। उन्होंने कहा इस सर्विस के लिए हमने मुलाजिमों को दो श्रेणी में बांटा है। मुश्किल काम करने वाले मुलाजिमों के लिए 3 साल की शर्त रखी गई। इसमें बिजली कर्मी व सीवर कर्मी शामिल हैं। जबकि, दूसरी श्रेणी में 5 साल की शर्त रखी गई है। इन सब मुलाजिमों को सरकार सीधे कांट्रेक्ट पर लेगी।

इसके साथ पंजाब कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर (रेगुलेशन एंड मेंटेनेंस) संशोधन विधेयक, 2026 सर्वसम्मति से पास हुआ है। इस पर किसी भी विधायक ने एतराज नहीं जताया। विपक्षी विधायक भी बोलने के लिए आगे नहीं आए। (पढ़ें पूरी खबर)

2. संतान न होने पर दंपती ने सुसाइड किया, फंदे पर लटके मिले

ezgif 84643343971a1fa5 1786358012

फाजिल्का के जलालाबाद में पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया। दोनों के शव सोमवार सुबह घर के अदंर रस्सी के फंदे पर लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया।

मृतकों की पहचान पति पिप्पल सिंह और पत्नी लखविंदर कौर के नाम से हुई, जो गांव भंबा वट्टू के रहने वाली हैं। दोनों के शव गांव के ही घर में मिले हैं। परिजनों के अनुसार,दोनों की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी।

इसके बाद भी दोनों की अभी तक कोई संतान नहीं थी। जिससे दोनों काफी टेंशन में रहते थे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि सुसाइड की वजह संतान न होना है या किसी अन्य कारण से दोनों फंदा लगाया है। मृतक के भाई राज सिंह ने बताया कि उसका बड़ा भाई पिप्पल सिंह अपनी पत्नी लखविंदर कौर के साथ गांव भंबा वट्टू में रहता था। पिप्पल सिंह को पोलियो था और वह घर पर ही रहता था। वह बाबा खेत्रपाल की सेवा भी करता था। (पढ़ें पूरी खबर)

3. हरियाणा CM नायब सैनी ने नकारा BJP-अकाली गठबंधन

ezgif 71948522cc6623c31786341385 1786353497

पंजाब में BJP और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के बीच गठबंधन को लेकर चल रही अटकलों पर अब हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा- गठबंधन जैसी कोई बात नहीं है।

असल में, 7 अगस्त को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल की मुलाकात के बाद दोनों दलों में गठबंधन की चर्चाएं तेज हुईं हैं। सियासी गलियारों में चर्चा थी कि सीएम नायब सैनी मध्यस्थता कर रहे हैं।

अब सोमवार को CM सैनी ने इन अटकलों को खारिज किया। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन की संभावना के सवाल पर सैनी ने कहा-प्रधानमंत्री से कोई भी मिल सकता है। गठबंधन जैसी कोई बात नहीं है। पीएम 140 करोड़ लोगों की समस्याएं सुनने के लिए हैं। वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान को लेकर एक सवाल के जवाब में सीएम सैनी ने कहा कि मान को तो सपने में भी नायब सैनी पंजाब में नजर आता है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. होटल में युवती की लाश मिली, 2 दिन पहले आई थी

whatsappvideo2026 08 10at112116 ezgifcom optimize1 1786353281

जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 वर्षीय युवती की लाश मिली। युवती पिछले दो दिनों से होटल के कमरा नंबर-102 में रुकी हुई थी। सुबह करीब 7 बजे जब होटल कर्मी उसे चाय देने पहुंचे, तो उसने गेट नहीं खोला।

काफी देर इंतजार करने पर कमरे के बंदर से कोई आवाज नहीं आई, इसके बाद होटल के मैनेजर ने पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती कमरे में मृत पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना डिविजन-3 पुलिस के अनुसार, युवती की पहचान योतिका के नाम से हुई, जो लुधियाना की रहने वाली है।

यहां पर वह विशु नामक युवक से मिलने के लिए आती थी। जिसका निक नेम चिंटू था। पुलिस उसे भी ढूंढने का प्रयास कर रही है। होटल कर्मचारियों ने युवती की मौत के पीछे नशे की आशंका जताई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युवती की मौत किस वजह से हुई। मौत का सही कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। (पढे़ं पूरी खबर)

5. चंडीगढ़ के क्रिकेटर रमनदीप की दुल्हन एक्ट्रेस

dbgifmagic 171786348395 1786353398

चंडीगढ़ के क्रिकेटर और KKR के ऑलराउंडर रमनदीप सिंह ने टीवी की एक्ट्रेस चार्ली चौहान के साथ शादी की है। 7 अगस्त को इन दोनों पंचकूला (हरियाणा) के पिंजौर के एक गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से आनंद कारज संपन्न किया।

इसकी शादी के ढेरों फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें पंजाब के स्टार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, नमन धीर, पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, आदि डांस करते दिख रहे हैं। शादी में जय भानुशाली जैसे टीवी और फिल्मों के सेलिब्रिटीज भी पहुंचे।

रमनदीप सिंह को तो लोगों ने IPL में खेलते खूब देखा है, लेकिन अब लोग यह सर्च कर रहे हैं कि आखिर रमनदीप सिंह की दुल्हन कौन हैं? तमाम सोर्सेस खंगालने के बाद पता चला है कि चार्ली और रमनदीप का रिलेशनशिप 8 साल से सीक्रेटली चल रहा था।

साल 2018 के आसपास जब चार्ली टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव थीं और रमनदीप पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे, इसी दौरान इनकी मुलाकात किसी कॉमनफ्रेंड की पार्टी में हुई। इसके बाद से दोनों सीक्रेटली मिलते रहे। (पढ़ें पूरी खबर)

6. थाने में युवती ने फंदा लगा सुसाइड किया, मर्डर केस में पकड़ी थी

comp 14 z1786342221 1786353629

तरनतारन के भिखीविंड थाने में पड़ोसी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवती ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस के अनुसार, युवती को 9 अगस्त को कोर्ट में पेश किया जाना था। इससे पहले सुबह करीब 9 बजे उसने बाथरूम जाने की बात कही।

लेडी कांस्टेबल उसे बाथरूम लेकर गई, जहां युवती ने अपनी चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। थाने में युवती हवालात नहीं होने के कारण उसे लेडी कांस्टेबल की निगरानी में बाहर के कमरे में रखा गया था। घटना के बाद पुलिस ने मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवती को किसी तरह का टॉर्चर नहीं किया गया और जांच में जिस किसी की भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मृतका की पहचान राजबीर कौर के रूप में हुई है। मां ने राजबीर कौर को हत्या के मामले में गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया है। उसके भाई साजन सिंह, रेशम सिंह, लखविंदर सिंह और मां राज कौर ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि, राजबीर कौर की शादी गांव पहुविंड के रहने वाले गुरप्रीत सिंह से हुई थी और उसकी करीब डेढ़ साल की बेटी भी है। (पढ़ें पूरी खबर)

7. लाश लेकर 1Km घूमता रहा हत्यारा, ईंट से कुचलकर हत्या की

dbgifmagic 2 1786365235

लुधियाना में 5 दिन पहले बेडशीट में लिपटी मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, नशे की हालत में हुए विवाद के बाद एक युवक की ईंट मारकर हत्या की गई। इसके बाद आरोपी ने लाश को बेडशीट में लपेटकर कंधे पर रखा और करीब एक किलोमीटर तक बुड्डा दरिया की तरफ ले गया।

उसका इरादा लाश को दरिया में फेंकने का था, लेकिन वह लाश को आगे नहीं ले जा सका। इसके बाद न्यू शक्ति नगर की गली में लाश छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी हर्ष कुमार (24) को गिरफ्तार कर लिया है, तो टिब्बा रोड स्थित मस्जिद वाली गली का रहने वाला है।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक ने उसने अपना नाम ऋतिक बताया था। फिलहाल पुलिस को मृतक के बारे में इससे अधिक जानकारी नहीं मिली है। पुलिस अब CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है। एसीपी के मुताबिक, आरोपी हर्ष कुमार लंबे समय से अपने माता-पिता की मौत के बाद घर में अकेला रह रहा है। वह नशे का आदी है। करीब तीन दिन पहले उसकी मुलाकात मृतक से हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर)

8. छात्रा से 48 घंटे में 2 बार गैंगरेप, बेहोशी की हालत में फेंका

newsroom composite 730x548 29 1786355772

मोहाली में 16 साल की छात्रा को किडपैन कर 48 घंटे में 2 बार गैंगरेप किया गया। एक आरोपी कई दिन से छात्रा से फ्रेंडशिप करने के लिए कह रहा था। छात्रा ने इनकार किया तो उसने अपने 2 और साथियों के साथ उसे स्कूल जाते वक्त कार में उठा लिया। फिर अज्ञात जगह पर ले जाकर तीनों ने बारी-बारी से उसका रेप किया। फिर उसे घर के पास छोड़ दिया।

अगले दिन फिर उसी स्कूल टाइम में वह लड़की को उठा ले गए और फिर से गैंगरेप किया। इस बार उसे बेहोश हालत में ही गिफ्ट शॉप के पास फेंक गए। छात्रा ने किसी राहगीर से फोन लेकर घर पर फोन कर माता-पिता को उसे ले जाने के लिए कहा। बेहोशी और गैंगरेप की वजह से लड़की चल भी नहीं पा रही थी। इससे माता-पिता को पूरे मामले का पता चला।

लड़की से पुलिस को आरोपी के फ्रेंडशिप के लिए दी गई पर्ची मिल गई है, जिसमें आरोपी ने अपना नाम व मोबाइल नंबर दिया है। फिलहाल आरोपियों पर केस दर्ज कर CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान व तलाश की जा रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर विदेश से…

9. ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी युवक की मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

chatgpt image aug 10 2026 030834 pm 1786354738

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में बटाला के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक के मामा कश्मीर सिंह ने बताया कि हादसा शनिवार को हुआ। भांजा स्नेहपाल अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर उसमें बैठा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक भारी वाहन ने उसकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे स्नेहपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

स्नेहपाल (36) अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह मेलबर्न में एक निजी कंपनी में काम करता था। करीब डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी भी मेलबर्न में डेंटल सर्जन है। परिजनों ने बताया कि स्नेहपाल जिम्मेदार ड्राइवर था।

उन्होंने बताया कि वह पिछले 11 सालों से ऑस्ट्रेलिया में रहकर गाड़ी चला रहा था, लेकिन उसके तेज रफ्तार या किसी लापरवाही से गाड़ी चलाने की कभी शिकायत नहीं मिली। हादसे की खबर मिलते ही कनाडा में रह रही उसकी बड़ी बहन ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई। वहीं, उसकी दूसरी बड़ी बहन भी ऑस्ट्रेलिया के उसी शहर और कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती है। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर जरा हटके…

10. लोगों ने 3 युवकों को मुर्गा बनाकर गांव में घुमाया

ezgif 19d328caa1cf03e3 1786360326

पटियाला में ग्रामीणों ने नशे के कैप्सूल के साथ पकड़े गए 3 युवकों को मुर्गा बनाकर गांव में घुमाया। युवकों को टांगों के नीचे बाजू फंसाकर चलवाया गया। इसके साथ उनकी उठक-बैठक भी कराई गई। इसका वीडियो भी सामने आया है।

मामला गांव दूधड़ का है। बताया जा रहा है कि युवकों के पास से भारी मात्रा में नशे के कैप्सूल बरामद हुए हैं। पकड़े जाने के बाद युवकों ने बताया कि वे ये कैप्सूल एक व्यक्ति से लेकर आए थे। उन्होंने उस व्यक्ति का नाम भी ग्रामीणों को बताया।

इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों युवकों को डकाला पुलिस चौकी में पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। जिस व्यक्ति का नाम युवकों ने बताया है, उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, युवकों पर पहले भी गांव में एक युवक से मारपीट का आरोप है। कुछ दिन पहले उन्होंने गांव के ही एक युवक की पिटाई कर उसकी बाजू तोड़ दी थी।

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments