Homeटेक्नोलॉजीनिहंग जसविंदर नए विवाद में घिरे: भगत सिंह दुआबी का दावा-...

निहंग जसविंदर नए विवाद में घिरे: भगत सिंह दुआबी का दावा- परिवारों में दखल देते हैं, महिला को होटल ले गए, वीडियो शेयर किया – Amritsar News




सिख गुरू गुरु नानक देव जी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को पकड़ने में भूमिका निभाने वाले निहंग जसविंदर को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। निहंग भगत सिंह दुआबी ने जसविंदर का वीडियो जारी कर सवाल उठाए। दोआबी ने दावा किया कि जसविंदर खुद को पंथक व्यक्ति के तौर पर पेश करता है और सिख परिवारों के मामलों में दखल देकर उन्हें सुलझाने का दावा करता है। इसी सिलसिले में वह एक परिवार के घर गया था और बाद में उसी परिवार की महिला के साथ होटल तक पहुंचा। इस पर जसविंदर ने कहा कि दुआबी को पहले सच्चाई जाननी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें मजबूर न किया जाए कि वह पुराने मामले सामने लाकर जवाब दें। पहले पढ़िए निहंग भगत सिंह ने क्या कहा… जसविंदर का पलटवार, 2 पॉइंट में पढ़िए… एक हफ्ते पकड़ा था युवक
करीब एक हफ्ते पहले सिख गुरू श्री गुरू नानक देव जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को निहंगों ने पकड़ा था। इसके बाद उसे गुरुद्वारे में ले गए। जहां उससे माफी मंगाई गई। उसके माता-पिता भी साथ में पहुंचे। उन्होंने भी बेटे की इस हरकत को गलत करार देते हुए उसे थप्पड़ मारे। निहंगों ने चेतावनी दी कि इस बार तो माफी मिल गई। अगली बार ऐसा हुआ तो फिर इसके बाद कहीं और माफी नहीं मिलेगी। इसका वीडियो निहंग जसविंदर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इस युवक की यह पहली हरकत नहीं है। इससे पहले वह गुरूग्राम में गाय को चिकन मोमोज खिला चुका है। तब हिंदू संगठनों ने उसे पीटा था। उससे माफी मंगवाने के बाद उस पर FIR भी दर्ज कराई थी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments