Last Updated:
Jhalawar Police Action: झालावाड़ कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 11 बाइक बरामद की है. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये बाइक झालावाड़, रामगंजमंडी और कोटा शहर समेत अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की गतिविधियों पर निगरानी के आधार पर गिरोह का पता लगाया. गिरफ्तार आरोपियों में बंटी उर्फ सुरेश, राजू, गिर्राज, हेमराज और किशन उर्फ रामकिशन शामिल हैं. सभी आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है.
झालावाड़ पुलिस बाइक चोर गरोह का किया पर्दाफाश
झालावाड़. राजस्थान के झालावाड़ जिले की कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 11 बाइक बरामद की है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद बाइक झालावाड़ शहर, रामगंजमंडी और कोटा शहर सहित अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई थी. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद वाहन चोरी की कई वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है.
एसपीअमित कुमार ने बताया कि जिले में लगातार सामने आ रही वाहन चोरी और नकबजनी की घटनाओं को गंभीरता से लिया गया. इन वारदातों पर अंकुश लगाने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम को वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल बदमाशों की पहचान करने और चोरी किए गए वाहनों की बरामदगी की जिम्मेदारी दी गई.
सीसीटीवी फुटेज से चोरों तक पहुंची पुलिस
इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंटी उर्फ सुरेश, राजू, गिर्राज, हेमराज और किशन उर्फ रामकिशन के रूप में हुई है. पूछताछ के बाद पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 11 बाइक बरामद की. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इन बाइकों को कब और कहां से चोरी किया था और इन्हें किन लोगों को बेचने की तैयारी थी.
औने-पौने दाम में बेचते थे चोरी की बाइक
एसपी ने बताया कि आरोपी चोरी की बाइकों को कम कीमत में बेचकर रकम हासिल करते थे. इस पैसे का इस्तेमाल वे अपनी जरूरतों और शौक पूरे करने में करते थे. जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले से चोरी, नकबजनी और लूटपाट जैसे मामलों में केस दर्ज हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है. फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान वाहन चोरी की कई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है. साथ ही पुलिस चोरी की बाइकों को खरीदने और बेचने वाले लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है. पुलिस अब बरामद 11 बाइकों के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें वाहन सौंपने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी.
About the Author

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ें



