Homeट्रैवलसिर्फ 500 में घूम सकते है पूरा उदयपुर? झीलों, महलों और मंदिरों...

सिर्फ 500 में घूम सकते है पूरा उदयपुर? झीलों, महलों और मंदिरों की सैर का ये बजट प्लान जाने


Last Updated:

अगर आपको लगता है कि उदयपुर घूमने के लिए हजारों रुपये चाहिए, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. सही प्लानिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की मदद से करीब ₹500 में भी लेक सिटी का एक पूरा दिन एक्सप्लोर किया जा सकता है. जानिए ₹500 के बजट में सिटी पैलेस, झीलों, मंदिरों और पुराने शहर की गलियों को घूमने का पूरा प्लान.

Top Deals Inside

उदयपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन बजट देखकर बार-बार सोच रहे हैं कि क्या कम पैसों में भी लेक सिटी को अच्छे से एक्सप्लोर किया जा सकता है, तो इसका जवाब है हां. अगर आप थोड़ा प्लान बनाकर घूमें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें तो करीब 500 रुपए में भी उदयपुर में अपना पूरा दिन बिताया जा सकता है. खास बात यह है कि, इस बजट में आप शहर की कई प्रसिद्ध जगहों को देख सकते हैं, इनमें झीलें, मंदिर, पुराने शहर की गलियां और ऐतिहासिक जगहें शामिल हैं. आज हम आपको बताते हैं कि 500 रुपए उदयपुर कैसे घूम सकते है.

सिटी पैलेस के बाद अब बारी आती है ऐसी जगहों की जहां घूमने के लिए आपको टिकट की जरूरत नहीं पड़ती. आप दूध तलाई जा सकते हैं, जहां से झील और आसपास की पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. इसके बाद करणी माता मंदिर की ओर भी जा सकते हैं. यहां जाने के लिए रोपवे का विकल्प मौजूद है, लेकिन अगर आपका लक्ष्य 500 रुपए के अंदर पूरा दिन घूमना है तो पैदल या उपलब्ध सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करके बजट को कम रखा जा सकता है.

इस तरह अगर आप महंगे होटल, कैब और महंगे रेस्टोरेंट से बचते हुए पहले से अपना प्लान बना लें तो करीब 500 रुपए में उदयपुर का बजट डे ट्रिप तैयार किया जा सकता है. सुबह ओल्ड सिटी से शुरुआत, पालीवाल कचौरी का नाश्ता, सिटी पैलेस की सैर, दूध तलाई और करणी माता मंदिर के दर्शन, फिर फतह सागर का नजारा और कम बजट में लंच—एक ही दिन में काफी कुछ एक्सप्लोर किया जा सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments