Homeटेक्नोलॉजी1990 कश्मीरी पंडित डबल मर्डर केस में SIA की छापेमारी: 36...

1990 कश्मीरी पंडित डबल मर्डर केस में SIA की छापेमारी: 36 साल पहले आतंकियों ने पिता-पुत्र की हत्या की थी


15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने बुधवार को 1990 के कश्मीरी पंडित पिता-पुत्र हत्याकांड में 9 जगह तलाशी ली।

मामला कश्मीरी पंडित लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता सरवनंद कौल प्रेमी और उनके बेटे वीरेंद्र कौल के अपहरण और हत्या से जुड़ा है।

दोनों अनंतनाग के कोकरनाग स्थित सोफ शाली के रहने वाले थे। यह केस पहले अनंतनाग के डोरू थाने में दर्ज हुआ था। अब इसकी जांच SIA कर रही है।

media 78cf5907 1ffa 4fe1 a8f0 0793a0f5948d 1786524258788

media 0ec3017d c5b9 4e0e 9b8e f1acc10c4f2b 1786524269866
media 3864c7d4 1397 4cc6 8287 f056e572eeac 1786524269894
media 6a85b62c f860 4714 80be 27f7aa1323f8 1786524269909

29 अप्रैल की रात घर से उठाया था

कश्मीरी पंडित कवि सरवनंद कौल प्रेमी और उनके 27 साल के बेटे वीरेंद्र कौल को 29 अप्रैल 1990 की रात सशस्त्र आतंकियों ने उनके घर से अगवा किया था। इसके कुछ दिन बाद, 1 मई 1990 को दोनों के यातना दिए गए शव एक पेड़ से लटके मिले थे।

ताजा तलाशी को लंबे समय से चल रही जांच में अहम कदम माना जा रहा है। SIA हत्याओं से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने और जांच को निर्णायक चरण तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

8 अगस्त को CIK ने भी की थी तलाशी

इससे पहले काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने 8 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, शोपियां और बारामूला जिलों में कई जगह एक साथ तलाशी ली थी।

अनंतनाग के हिलर शाहाबाद इलाके में एक रिहायशी घर की तलाशी के दौरान डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DySP) फारूक अहमद के नेतृत्व वाली CIK टीम ने दो डिजिटल डिवाइस जब्त किए थे।

अधिकारियों के मुताबिक, यह जब्ती CIK कश्मीर थाने में दर्ज FIR के सिलसिले में की गई थी। यह FIR भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं 153A और 505 के साथ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) की धाराओं 13 और 18 के तहत दर्ज है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments