Homeटेक्नोलॉजीपश्चिम बंगाल में बॉर्डर से पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट: ISI से जुड़ा,...

पश्चिम बंगाल में बॉर्डर से पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट: ISI से जुड़ा, फर्जी दस्तावेजों पर भारत में रह रहा था; कोलकाता के कारपेंटर ने की थी मदद


5 घंटे पहलेलेखक: पूनम मसीह

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल STF ने बुधवार को भारत-बांग्लादेश बॉर्डर से संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया। उसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) से संबंध हैं। वह जासूसी और आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है।

STF सूत्रों के अनुसार आतंकी की पहचान राना रऊफ के रूप में हुई है। भारत में वहाब आलम के नाम से रह रहा था। बांग्लादेश भागने की कोशिश में था। उसे 24 परगना जिले के बनगांव से गिरफ्तार किया गया।

2012 में नेपाल के रास्ते भारत आया था

रऊफ 2012 से ही पश्चिम बंगाल में फर्जी पहचान से रह रहा था।

रऊफ 2012 से ही पश्चिम बंगाल में फर्जी पहचान से रह रहा था।

STF सूत्रों के अनुसार, रऊफ मूल रूप से पाकिस्तान के फैसलाबाद का रहने वाला है। वह 2012 में नेपाल के रास्ते भारत आया था। इसके बाद से पश्चिम बंगाल में रहने लगा।

शुरुआती जांच में उसके वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तान भेजने की बात सामने आई है।

STF ने मंगलवार रात टोपसिया से एक व्यक्ति को गिरफ्तार है, उसका रऊफ से सीधा संपर्क था और उसने कई तरह से उसकी मदद की थी; हालांकि, उन्होंने उसकी पहचान का खुलासा नहीं किया।

c7ceab09 d454 4e38 b6d7 af05200c5123 1786530486550

कोलकाता के कारपेंटर ने बनवाए फर्जी दस्तावेज

रऊफ ने बताया कि कोलकाता के टॉपसिया इलाके में रहने वाले एक कारपेंटर ने उसके लिए फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवाए। इनमें वोटर कार्ड और आधार कार्ड शामिल हैं। रऊफ और कारपेंटर नेपाल में मिले थे।

नेपाल बॉर्डर के जरिए भारत में घुसपैठ क्यों आसान है

e2541bf3 5053 4b0e a1f6 3ae76bdddac0 1786531176164

भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा (ओपन बॉर्डर) की व्यवस्था ब्रिटिश शासन की विरासत है, जिसे 1950 की ‘भारत-नेपाल शांति और मैत्री संधि’ के माध्यम से औपचारिक रूप दिया गया था।

इस संधि का उद्देश्य दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करना था। संधि के प्रावधानों के तहत, दोनों देशों के नागरिकों को एक-दूसरे के क्षेत्र में बिना वीजा या पासपोर्ट के आने-जाने, रहने, संपत्ति खरीदने और काम करने की स्वतंत्रता दी गई है।

——————————-

ये खबर भी पढ़ें:

CM शुभेंदु की रेकी कर रहा जैश का आतंकी गिरफ्तार:पुलिस को घर से दस्तावेज मिले; पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड सज्जाद भट का करीबी

कोलकाता।

STF ने संदिग्ध आतंकी मंडल को बर्धमान जिले से गिरफ्तार किया।

STF ने संदिग्ध आतंकी मंडल को बर्धमान जिले से गिरफ्तार किया।

बंगाल पुलिस ने पूर्वी बर्धमान जिले से जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने हामिम मंडल नाम के इस शख्स को गुरुवार देर रात एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स से पकड़ा है।

पुलिस के मुताबिक मंडल के मोबाइल और घर से मिले दस्तावेजों से पता चला है कि वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बारे में जानकारी जुटा रहा था। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments