Homeटेक्नोलॉजीउत्तराखंड-चमोली की टनल में पानी भरा, 22 मजदूर फंसे: लैंडस्लाइड के...

उत्तराखंड-चमोली की टनल में पानी भरा, 22 मजदूर फंसे: लैंडस्लाइड के कारण अचानक आया मलबा, अभी तक 20 का रेस्क्यू – Chamoli News




उत्तराखंड के चमोली में पीपलकोटी में निर्माणाधीन 3 किमी लंबी टनल में गुरुवार शाम लैंडस्लाइड हो गई और पानी रिसने लगा। मलबा टनल में भरने से 22 मजदूर फंस गए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 3 मजदूरों की मौत हो गई है। यह जल विद्युत परियोजना की टनल है। पुलिस, जिला प्रशासन के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बचाव दल ने अब तक 20 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जबकि 2 अभी टनल के अंदर फंसे हैं। सभी मजदूर छत्तीसगढ़-झारखंड के हैं। एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार के मुताबिक इनमें बाहर निकाले गए 3 मजदूरों की हालत काफी नाजुक है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें… शाम 7 बजेहादसा, पानी रिसने के साथ लैंडस्लाइड अधिकारियों के मुताबिक हादसा गुरुवार 13 अगस्त को शाम करीब 7 बजे हुआ। पीपलकोटी के मायापुर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में पानी का रिसाव और भू-स्खलन हुआ। वहां काम कर रहे मजदूर फंस गए। टनल के अंदर पानी और मलबा भरने के कारण फंसे मजदूरों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण है। बचाव दल लगातार अंदर पहुंचकर मजदूरों को बाहर निकालने में जुटे हैं। रेस्क्यू में सेना और ITBP की टीमें भी लगीं जिलाधिकारी गौरव कुमारबचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। रात 9 बजे तक 22 पुलिसकर्मी, एनडीआरएफ के 27, एसडीआरएफ के 42, डीआरएफ के 4 और फायर सर्विस के 9 लोग मौके पर तैनात थे। सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें गौचर और जोशीमठ से भी घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। 5 साल पहले हुआ था तपोवन टनल हादसा 7 फरवरी 2021 को तपोवन टनल में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। चमोली जिले में आई भीषण बाढ़ ने तपोवन-विष्णुगाड़ जलविद्युत परियोजना की सुरंगों को भारी मलबे और पानी से भर दिया था।
ऋषिगंगा नदी के ऊपरी कैचमेंट में एवलांच के बाद पानी और मलबे का सैलाब आया। इससे ऋषिगंगा और धौलीगंगा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा। सैलाब ने NTPC की निर्माणाधीन 520 MW तपोवन-विष्णुगाड हाइड्रोपावर परियोजना को बुरी तरह प्रभावित किया। सरकारी रिकॉर्ड में कुल 204 लोगों के लापता होने का आंकड़ा दर्ज हुआ। 23 मार्च 2021 तक 80 लोगों के शव बरामद किए जा चुके थे, जिनमें 16 तपोवन टनल से मिले थे। टनल से मिले कुछ शवों की मेडिकल जांच में डूबने के कारण दम घुटना बताया गया; शवों के फेफड़ों और पेट में पानी तथा मलबा मिला था। हादसे से जुड़े मिनट-टू-मिनट अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments