Homeटेक्नोलॉजीफुकेट-दिल्ली फ्लाइट के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हुए थे: जांच रिपोर्ट...

फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हुए थे: जांच रिपोर्ट में खुलासा, 4 सेकेंड पायलट का कंट्रोल नहीं चला; विमान 300 फीट नीचे आया




एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट 4 अगस्त को अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गई थी। हादसे को लेकर एयरबस की शुरुआती ब्लैक बॉक्स रिपोर्ट में पता चला है कि विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम एक साथ फेल हो गए थे। एयरबस के मुताबिक, ग्रीन, ब्लू और येलो तीनों सिस्टम में गड़बड़ी के कारण करीब 4 सेकेंड तक फ्लाइट कंट्रोल ने पायलट के कमांड पर काम नहीं किया। हाइड्रोलिक सिस्टम विमान के एलेवेटर, एलेरॉन और स्पॉयलर जैसे अहम हिस्सों को चलाने में मदद करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों सिस्टम फेल होने के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट हो गया और विमान का कंट्रोल बिगड़ गया। कुछ सेकेंड बाद हाइड्रोलिक सिस्टम के दोबारा एक्टिव होने के बाद विमान की नोज तेजी से नीचे गई। इसी दौरान यात्रियों और केबिन क्रू को जोरदार झटका लगा और कई लोग विमान की छत से जा टकराए। इस घटना में कई यात्री और क्रू सदस्य घायल हुए थे। विमान बाद में सुरक्षित दिल्ली में उतरा। को-पायलट ने नोज-डाउन इनपुट दिया, कंट्रोल सिस्टम ने रिस्पांस नहीं दिया



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments