- Hindi News
- National
- President Speech LIVE; Droupadi Murmu Independence Day 2026 Eve Address Update
नई दिल्ली2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित कर रही हैं। यह संबोधन शाम 7 बजे आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जा रहा है। दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में दिखाया जाएगा।
दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद, दूरदर्शन के रीजनल चैनल क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी रीजनल नेटवर्क पर रात 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में इसे टेलीकास्ट करेंगे।
द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति हैं। वे इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। 64 साल की मुर्मू ने साल 2022 देश में सबसे कम उम्र में राष्ट्रपति बनने का रिकॉर्ड भी बनाया।
एट होम रिसेप्शन में आएंगे 650 गेस्ट, 100 VVIP
राष्ट्रपति भवन में होने वाले एट होम रिसेप्शन का आयोजन अमृत उद्यान परिसर में होगा। शाम 6 बजे से होने वाले इवेंट में करीब 650 मेहमानों को बुलाया गया है। इसमें से 100 VVIP गेस्ट होंगे।
- इस बार खास क्या है: इस साल के आयोजन में चार राज्यों महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत को प्रमुखता दी गई है। थीम में संस्कृति, समुदाय और प्रकृति के बीच संबंध और पर्यावरण संरक्षण पर जोर है।
- मेहमानों के स्वागत की खास व्यवस्था: रिसेप्शन के मेहमानों को हाथ से बुना महेश्वरी स्टोल पहनाकर स्वागत किया जाएगा। इसे मध्य प्रदेश के महेश्वर में तैयार किया गया है और इसमें चारों राज्यों की पारंपरिक बुनाई के मोटिफ शामिल हैं।
- खाने में क्या होगा: यह भी इस साल की थीम के अनुरूप क्षेत्रीय व्यंजनों पर आधारित है। रिपोर्ट्स के अनुसार मेन्यू कोंकण का पाटोलेओ, छत्तीसगढ़ का मिनी फरा, महाराष्ट्र का खामंग काकड़ी और मध्य प्रदेश से जबलपुर की गटपट को शामिल किया गया है।
- सांस्कृतिक कार्यक्रम: रिसेप्शन में चारों राज्यों की लोक एवं पारंपरिक कलाओं की प्रस्तुतियां होंगी। इनमें गेड़ी नृत्य, गौर माड़िया, लावणी, तुतारी, सोंगी मुखौटे, भगोरिया, बैगा करमा, समई और घोड़े मोड़नी जैसी प्रस्तुतियां शामिल की जा रही हैं।



