Homeटेक्नोलॉजीबार काउंसिल अध्यक्ष ने हैदराबाद यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स से माफी मांगी: स्वतंत्रता...

बार काउंसिल अध्यक्ष ने हैदराबाद यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स से माफी मांगी: स्वतंत्रता दिवस पर लेटर भेजा; पहले कहा था- CJI का विरोध करने वाले वकील नहीं बनेंगे


  • Hindi News
  • National
  • Bar Council Chief Manan Kumar Mishra Apology To Hyderabad University Students

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बार काउंसिल के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने हैदराबाद यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह विवाद के बाद कानून छात्रों से माफी मांगी है। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक मनन ने स्वतंत्रता दिवस पर एक लेटर में अपना माफीनामा भेजा है।

हालांकि इस लेटर में यूनिवर्सिटी का नाम नहीं लिया गया है, न ही सीधे तौर पर विवाद का जिक्र है। लेकिन इसमें पिछले दिनों हुए घटनाक्रमों के बारे में लिखा है।

मनन ने लिखा-

QuoteImage

वर्तमान विवाद से जुड़ी किसी भी बात, मेरे किसी शब्द या लेटर से हमारे कानून के छात्रों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं इसके लिए माफी चाहता हूं। ऐसा कहने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए। खेद जताना प्रतिष्ठा या अहंकार का विषय नहीं है। यह केवल इस बात की स्वीकृति है कि हमारे छात्रों की भावनाएं और चिंताएं मायने रखती हैं

QuoteImage

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को NALSAR विवाद पर काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) को फटकार लगाई थी।

CJI सूर्यकांत ने कहा था- भले ही छात्रों का फैसला गलत हो फिर भी उन्हें अपनी बात रखने और विरोध करने का अधिकार है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments