Homeटेक्नोलॉजीभोपाल में आज रात 12 बजे से टैक्सियां नहीं चलेंगी: संयुक्त...

भोपाल में आज रात 12 बजे से टैक्सियां नहीं चलेंगी: संयुक्त मोर्चा ने कहा- एग्रीगेटर कंपनियों की मनमानी पर रोक लगे, सरकार तय करे किराया – Bhopal News


भोपाल7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हड़ताली ड्राइवर 19 अगस्त को बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

भोपाल में सोमवार रात 12 बजे से टैक्सियां नहीं चलेंगी। भोपाल टैक्सी चालक संघ और टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संयुक्त मोर्चा ने 18 अगस्त से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। बता दें कि भोपाल में करीब 3500 टैक्सियां चलती हैं।

मोर्चा का कहना है कि एग्रीगेटर कंपनियों की मनमानी, बढ़ते खर्च और प्रशासन द्वारा मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से टैक्सी ड्राइवर आर्थिक संकट में हैं। इसके विरोध में हम हड़ताल पर जा रहे हैं। 19 अगस्त को बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। फिर मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। बंद और धरना शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा।

भोपाल टैक्सी चालक संघ के महामंत्री राजेश कुमार नागले ने बताया कि उनकी सबसे प्रमुख मांग सरकारी स्तर पर किराया निर्धारित करना है। मौजूदा किराए में ईंधन, वाहन रखरखाव, बीमा, किस्त और परिवार का खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है।

टैक्सी चालक संघ ने नॉन-कमर्शियल यानी प्राइवेट नंबर वाले कार, बाइक और ई-रिक्शा पर रोक लगाने की मांग की है।

टैक्सी चालक संघ ने नॉन-कमर्शियल यानी प्राइवेट नंबर वाले कार, बाइक और ई-रिक्शा पर रोक लगाने की मांग की है।

मांगें नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन बंद करेंगे

संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और एग्रीगेटर कंपनियों ने उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया तो अनिश्चितकालीन बंद किया जाएगा। संगठन का कहना है कि जब तक टैक्सी चालकों के लिए उचित किराया तय नहीं होता और एग्रीगेटर कंपनियों की कथित मनमानी पर रोक नहीं लगती, तब तक आंदोलन जारी रखेंगे।

4162e596 7ece 45bc 84f6 77c0ed0aa8c9 1786966588

सिर्फ प्रतिशत नहीं, किराया प्रणाली बदलनी होगी

चालक संघ के महामंत्री राजेश कुमार नागले ने कहा- केवल 20 या 30 प्रतिशत किराया बढ़ा देने से समस्या का समाधान नहीं होगा। 2014 में एग्रीगेटर कंपनियां बेस फेयर, टाइम चार्ज और प्रति किलोमीटर किराया तीनों देती थीं, लेकिन अब अधिकांश मामलों में केवल दूरी के आधार पर भुगतान किया जा रहा है।

उनका कहना है कि ड्राइवरों की लागत, वाहन का रखरखाव, बीमा, ईंधन और अन्य खर्चों को देखते हुए पुरानी प्रणाली दोबारा लागू करना जरूरी है।

79da417b 8525 47db b4ee 36400c680422 1786966601

मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

भोपाल में टैक्सी ड्राइवरों ने कटोरा लेकर मांगी भीख

ezgif 78dbf27069a143061781248779178197834217822927 1786182042

भोपाल में ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं के खिलाफ शुक्रवार को अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। भोपाल टैक्सी चालक संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में ड्राइवर बोर्ड ऑफिस चौराहे पर इकट्ठा हुए और फटे कपड़े पहनकर कटोरा लेकर प्रतीकात्मक भीख मांगते नजर आए। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments