Homeटेक्नोलॉजीभाजपा ने बिहार जिताने वाले तावड़े को यूपी प्रभारी बनाया: जगदीश...

भाजपा ने बिहार जिताने वाले तावड़े को यूपी प्रभारी बनाया: जगदीश पटेल सह प्रभारी होंगे; सतीश पूनिया को पंजाब, तरुण चुग को गुजरात की जिम्मेदारी


  • Hindi News
  • National
  • BJP State Incharge List 2026; Satish Poonia Vinod Tawde Tarun Chugh | UP Gujarat Punjab

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए।

बिहार चुनाव जिताने वाले विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी बनाया गया है। जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। पंजाब की जिम्मेदारी सतीश पूनिया को दी गई है। गुजरात का जिम्मा तरुण चुग को सौंपा गया है।

इन तीनों राज्यों में अगले साल चुनाव हैं। भाजपा अध्यक्ष ने एक दिन पहले अपनी नई टीम का ऐलान किया था। इसमें 65 पदाधिकारियों की घोषणा की थी।

413d4ebc 4619 4baa a3cd 4eec9b40cff6 1787034021647

तावड़े पहले बिहार के प्रभारी, पूनिया पंजाब के रहे

विनोद तावड़े: BJP के राष्ट्रीय महामंत्री हैं। वे हरियाणा और बिहार के प्रभारी रह चुके हैं। नवंबर 2020 में उन्हें हरियाणा का प्रभारी बनाया गया था। सितंबर 2022 में बिहार की जिम्मेदारी दी गई। 2024 में भी वे बिहार के प्रभारी रहे। 2025 में उनके प्रभार में ही भाजपा जीती। महाराष्ट्र में वे लंबे समय तक पार्टी संगठन में सक्रिय रहे। तावड़े महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। जगदीश पटेल: गुजरात के BJP नेता हैं। वे 2019 में अमराईवाड़ी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। अहमदाबाद शहर BJP के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अगस्त 2026 में उन्हें BJP का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। अब उन्हें उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है। सतीश पूनिया: डॉ. सतीश पूनिया राजस्थान BJP के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। 2024 में उन्हें हरियाणा का प्रभारी बनाया गया था। इससे पहले लोकसभा चुनाव में वे हरियाणा के चुनाव प्रभारी थे। हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP की लगातार तीसरी जीत के समय भी वे राज्य के प्रभारी थे। पूनिया जून 2026 में राज्यसभा सांसद चुने गए। अब उन्हें पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। तरुण चुग: BJP के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद हैं। वे अमृतसर से आते हैं और लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय हैं। वे तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के प्रभारी रह चुके हैं। नवंबर 2020 में उन्हें तेलंगाना के साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की जिम्मेदारी दी गई थी। 2024 में भी वे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के प्रभारी रहे। अब उन्हें गुजरात का प्रभारी बनाया गया है।

तीनों राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव

2027 में उत्तर प्रदेश और गुजरात में BJP के सामने सत्ता बरकरार रखने, जबकि पंजाब में अपना आधार मजबूत करने की चुनौती होगी। ऐसे में इन तीन राज्यों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति को BJP की शुरुआती चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत करने की कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है।

  • उत्तर प्रदेश: 403 विधानसभा सीटों वाले राज्य में अगले साल फरवरी-मार्च में चुनाव होने की संभावना है। फिलहाल BJP की सरकार है और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP को राज्य में बड़ा झटका लगा था। समाजवादी पार्टी 37 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, जबकि BJP 33 सीटों पर रह गई थी। ऐसे में 2027 का चुनाव BJP के लिए राज्य में सत्ता बरकरार रखने के साथ 2024 के लोकसभा प्रदर्शन के बाद अपनी पकड़ मजबूत करने की बड़ी परीक्षा माना जा रहा है।
  • पंजाब: 117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब में अगले साल फरवरी में चुनाव होने हैं। राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार है और भगवंत मान मुख्यमंत्री हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में AAP ने 92 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। 2027 में BJP भी सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में है। ऐसे में पंजाब में मुकाबला BJP के लिए संगठन विस्तार और सत्ता में मौजूद AAP के सामने अपनी स्थिति मजबूत करने की चुनौती वाला होगा।
  • गुजरात: 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में दिसंबर 2027 तक चुनाव होने की संभावना है। यहां BJP की सरकार है। भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री हैं। 2022 के चुनाव में BJP ने 156 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बहुमत हासिल किया था। पार्टी के लिए 2027 में इस प्रदर्शन को दोहराना बड़ी चुनौती होगी।

————

भाजपा में बदलाव की ये खबर भी पढ़ें

नितिन नवीन की टीम का ऐलान, राम माधव-स्मृति ईरानी का कमबैक, यूपी से दो मुस्लिम चेहरे

cover update 7 comp 6 1786973008428 1787033255114

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालने के 209 दिन बाद सोमवार को 65 सदस्यों की कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया। राम माधव को उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी को महासचिव बनाकर वापस लाया गया है।

भाजपा IT सेल के प्रभारी अमित मालवीय को हटा दिया गया है, दीपक म्हस्के उनकी जगह लेंगे। वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनी रहेंगी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष भी पद पर बने रहेंगे।

नितिन नवीन की टीम में 12 महिलाएं हैं। यूपी से दो मुस्लिम चेहरों तारिक मंसूर और बासित अली को शामिल किया गया है। टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव, 16 सचिव और 28 सदस्य शामिल हैं। नई टीम की 22 अगस्त को दिल्ली में बैठक होगी। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments