Homeव्यवसायIRCTC: मुनाफे के लिए रेल नीर के 4 नए संयंत्र लगाएगी आईआरसीटीसी, मौजूदा...

IRCTC: मुनाफे के लिए रेल नीर के 4 नए संयंत्र लगाएगी आईआरसीटीसी, मौजूदा संयंत्रों की क्षमता का विस्तार भी होगा


रेल यात्रियों के लिए खाने-पीने से लेकर टिकटिंग तक की व्यवस्था संभालने वाली इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में राजस्व तो 18 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है, लेकिन शुद्ध लाभ लगभग स्थिर रहा।

लाभ बढ़ाने के लिए कंपनी ने नई रणनीतियों पर काम शुरू किया है। आईआरसीटीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राहुल हिमालियन के मुताबिक, आईआरसीटीसी का बुनियादी कारोबार बेहद मजबूत है, लेकिन कम मार्जिन वाले कैटरिंग पर बढ़ती निर्भरता और रेल नीर का आपूर्ति अंतर इसके मुनाफे की रफ्तार को रोक रहा है।

मुनाफा बढ़ाने के लिए आईआरसीटीसी ने रेल नीर का उत्पादन बढ़ाने के साथ वंदे भारत स्लीपर में कैटरिंग कारोबार बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। हिमालयन ने भरोसा जताया कि नई रणनीति के तहत, आने वाली तिमाहियों में कंपनी का परिचालन लाभ एक बार फिर 30 फीसदी के ऊपर जाता दिखेगा। सोमवार को बीएसई पर आईआरसीटीसी का शेयर 0.60 फीसदी यानी 3 रुपये की मजबूती के साथ 500.45 रुपये पर बंद हुआ।

कैसा रहा पहली तिमाही का प्रदर्शन?

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 330.16 करोड़ का समेकित लाभ दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 330.71 करोड़ रुपये से कम है। कंपनी का राजस्व 1,369.53 करोड़ रहा जो पिछले साल समान तिमाही के 1,159.7 करोड़ से सालाना आधार पर 18.1 फीसदी अधिक है।

क्यों घटा कंपनी का मुनाफा?

राहुल हिमालियन के अनुसार, पहला कारण है ग्रेच्युटी की सीमा 25 लाख रुपये होने से पोस्ट-रिटायरमेंट सेटलमेंट के लिए 20 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च पड़ा। दूसरा, प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (पीओसी) ट्रेनें अंतिम तिमाही में नहीं चल पाईं, जिससे 4.7 करोड़ रुपये का सीधा नुकासान हुआ। तीसरा, पश्चिम एशिया संकट से रेल नीर की बोतलों में इस्तेमाल होने वाले रेजिन की कीमतें 30 फीसदी तक बढ़ना।

क्या है नई योजना?

कमाई बढ़ाने के लिए मैसूर, भागलपुर, रांची और प्रयागराज में नए रेल नीर प्लांट लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा, चालू वित्त वर्ष में महाराष्ट्र के अंबरनाथ प्लांट की क्षमता 2 लाख से बढ़ाकर 3 लाख बोतल और दानापुर प्लांट की क्षमता 1 लाख से बढ़ाकर 2 लाख बोतल प्रतिदिन की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments