HomeअपराधOberoi Udaivilas Udaipur bill scam। Delhi family unpaid hotel bill Udaipur। उदयपुर...

Oberoi Udaivilas Udaipur bill scam। Delhi family unpaid hotel bill Udaipur। उदयपुर के शाही महल में बिताए 10 दिन, फिर 5.74 लाख का बिल छोड़ गायब परिवार


नई दिल्‍ली. झीलों की नगरी उदयपुर में स्थित द ओबेरॉय उदयविलास की भव्यता और शाही अंदाज को देखकर कभी पूरा देश ‘ये जवानी है दीवानी’ फिल्म का दीवाना हो गया था. जहां की हवाओं में नवाबियत तैरती है और जिसकी एक रात की मेहमाननवाजी के लिए लोग लाखों रुपये पानी की तरह बहा देते हैं. लेकिन सोचिए, क्या कोई परिवार इसी पांच सितारा लक्जरी पैलेस में पूरे 10 दिनों तक शहंशाहों की तरह रहे, हर सेवा और शाही दावत का लुत्फ उठाए और जब 5.74 लाख रुपये का भारी-भरकम बिल सामने आए तो एक झटके में हाथ खड़े कर रफूचक्कर हो जाए? जी हां, उदयपुर के सबसे महंगे और आलीशान होटलों में शुमार ओबेरॉय उदयविलास में एक ऐसा ही हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जिसने होटल प्रबंधन से लेकर पुलिस महकमे तक के होश उड़ा दिए हैं. दिल्ली से आया एक चार सदस्यों का परिवार 14 अगस्त को यहां ठाठ से चेक-इन करता है, 23 अगस्त तक हर सुविधा का पूरा मजा लेता है और 24 अगस्त को चेक-आउट के वक्त 5,74,000 रुपये का बिल देने से साफ इनकार कर देता है. आरोप है कि शख्स ने सारा ठीकरा ट्रैवल एजेंसी पर फोड़ दिया और बिना भुगतान किए परिवार संग चलता बना. अब इस शाही धोखाधड़ी की गूंज थानों तक पहुंच चुकी है.

ट्रैवल एजेंसी का बहाना या बड़ी साजिश?
उदयपुर के अंबामाता थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, दिल्ली निवासी शख्‍स अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ होटल पहुंचे थे. होटल प्रबंधन का कहना है कि 12 अगस्त को ‘मेकर बहा ट्रैवल एजेंसी’ नाम की संस्था ने ईमेल के जरिए उनके नाम से बुकिंग कराई थी. बुकिंग के दौरान होटल ने न तो कोई खास डिस्काउंट दिया था और न ही बिल के भुगतान में कोई छूट या स्पेशल टर्म्स तय किए थे.

जब 24 अगस्त को चेक-आउट के समय 5.74 लाख रुपये का बिल थमाया गया तो इस शख्‍स ने कथित तौर पर कहा कि इसका भुगतान ट्रैवल एजेंसी करेगी और वे बिना बिल चुकाए वहां से निकल गए. होटल की शिकायत पर अब पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि क्या यह वाकई किसी ट्रैवल एजेंसी की गड़बड़ी है या फिर शाही ठाठ-बाठ का लुत्फ उठाकर बिल दबाने की सोची-समझी साजिश.

कितना शाही और महंगा है ओबेरॉय उदयविलास?
मेवाड़ के महाराणा के 200 साल पुराने शिकारगाह पर 50 एकड़ में फैला और पिछोला झील के किनारे बसा यह होटल देश के सबसे महंगे रिजॉर्ट्स में गिना जाता है.

• यहां के सबसे बुनियादी प्रीमियर रूम का एक रात का किराया ही लगभग 46,500 रुपये से शुरू होता है.
• स्विमिंग पूल वाले प्रीमियम कमरों की कीमत 67,000 रुपये प्रति रात तक जाती है.
• अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी रॉयल्टी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक विदेशी यूट्यूबर ने इसके सुइट में एक रात ठहरने, प्राइवेट बटलर सर्विस और ब्रेकफास्ट के लिए करीब 4.12 लाख रुपये (£3,234) चुकाए थे.

सवाल-जवाब
उदयपुर के द ओबेरॉय उदयविलास होटल में किस परिवार पर बिना बिल दिए जाने का आरोप है?
दिल्ली निवासी शख्‍स उनकी पत्नी और दो बच्चों पर आरोप है कि वे 10 दिन रुकने के बाद 5.74 लाख रुपये का बिल चुकाए बिना होटल से चले गए.

इस युवक ने 5.74 लाख रुपये का बिल न चुकाने का क्या कारण बताया?
युवक ने दावा किया कि उनकी बुकिंग कराने वाली ‘मेकर बहा ट्रैवल एजेंसी’ होटल के इस बिल का भुगतान करेगी.

होटल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने क्या कदम उठाया है?
होटल की शिकायत पर उदयपुर के अंबामाता पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments