Homeटेक्नोलॉजीदिल्ली- 21 साल की मॉडल की घर में घुसकर हत्या: चाकू...

दिल्ली- 21 साल की मॉडल की घर में घुसकर हत्या: चाकू से गोदा, वारदात के वक्त अकेली थी; आरोपी जिम ट्रेनर इमरान फरार


नई दिल्ली19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बुधवार शाम 21 साल की मॉडल की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आरोप जिम ट्रेनर इमरान पर है। वह पिछले कुछ समय से युवती को जानता था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को युवती मुस्कान के परिजन बाहर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। तभी आरोपी वहां पहुंचा और उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

युवती मुस्कान तिलक नगर के इसी घर में रहती थी, घटना के समय वह अकेली थी।

युवती मुस्कान तिलक नगर के इसी घर में रहती थी, घटना के समय वह अकेली थी।

पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। फुटेज के जरिए आरोपी की गतिविधियों और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी घर तक कैसे पहुंचा और वारदात के बाद किस रास्ते से फरार हुआ। अतिरिक्त DCP अभिषेक गुप्ता ने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

दोस्त बोला- इमरान बहुत काफी समय से परेशान कर रहा था

मृतका के दोस्त ने बताया कि मुस्कान स्टूडेंट थी और पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थी। बुधवार शाम करीब 7 बजे मुस्कान की बहन ने उसे कॉल किया। उन्होंने बताया कि मुस्कान को किसी ने चाकू मार दिया। आरोपी का नाम इमरान है और वह मुस्कान की जिम में ट्रेनर था।

युवक ने बताया- इमरान साइको था और बात नहीं करने पर मुस्कान को परेशान कर रहा था। इमरान उसका पीछा करता था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। वह उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी।

———————————-

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

दिल्ली में IRS अफसर की बेटी का रेप-मर्डर, डुप्लीकेट चाबी से घर में दाखिल हुआ

21 1776906677

दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर मोबाइल फोन चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें…

मौत से 3 घंटे पहले कॉल, ऑफिस में पार्टी की, दिल्ली में नवविवाहिता की मौत, परिवार बोला- ये मर्डर है

2d3jc7mgdelhi murder 625x30005july26

दिल्ली की लोधी कॉलोनी में एक नवविवाहिता की मौत के मामले में नए खुलासे हुए हैं। परिवार ने बताया कि, आकृति न सिर्फ ऑफिस गई थीं, बल्कि उन्होंने अपने साथियों के लिए एक छोटी सी पार्टी भी दी थी। उनका कहना है कि यह डिप्रेशन का संकेत नहीं था। परिवार इसे सुसाइड नहीं मर्डर बता रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments