Homeअपराधदिल्ली में 21 वर्षीय मॉडल का सनसनीखेज मर्डर, जिम ट्रेनर इमरान ने...

दिल्ली में 21 वर्षीय मॉडल का सनसनीखेज मर्डर, जिम ट्रेनर इमरान ने घर में घुसकर मुस्कान को चाकू से गोदा, Ncr Hindi News


राजधानी दिल्ली के तिलक नगर में एक जिम ट्रेनर इमरान द्वारा कथित तौर पर 21 वर्षीय मुस्कान की घर के अंदर घुसकर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की जांच कर री है।

राजधानी दिल्ली के तिलक नगर में बुधवार रात 21 वर्षीय एक युवती की उसके घर के अंदर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान मुस्कान के तौर पर हुई है, जो एक स्टूडेंट और मॉडल थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी उसका जिम ट्रेनर है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मुस्कान की हत्या उस वक्त हुई जब वह बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने घर में अकेली थी। मुस्कान पर कथित तौर पर चाकू से हमला करने के बाद आरोपी इमरान मौके से फरार हो गया। मुस्कान की चीखें सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे और उसे खून से लथपथ हालत में पाया और उसे अस्पताल ले गए, जहां गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

एडिशनल DCP गुप्ता ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें काम कर रही हैं।पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए गहनता से जांच चल रही है। जैसे ही आरोपी के बारे में कई जानकारी मिलेगी, आपको बता दिया जाएगा।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी और मृतका एक-दूसरे को कुछ समय से जानते थे। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गया और अभी फरार है।

बहन ने दोस्त को दी थी खबर

मुस्कान के दोस्त अमन ने बताया कि वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी। अमन ने पत्रकारों को बताया, “चंडीगढ़ में रहने वाली मुस्कान की बड़ी बहन ने मुझे फोन कर घर जल्दी पहुंचने को कहा था। उसने मुझे बताया कि किसी ने मुस्कान को चाकू मार दिया है।”

अमन ने कहा, “मैंने तुरंत अपने दोस्त को फोन किया और उससे कहा कि वह जल्दी घर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाए। जब ​​तक मैं वहां पहुंचा, एम्बुलेंस आ चुकी थी और उसे ले जा चुकी थी।”

‘मुस्कान को परेशान करता था इमरान’

उन्होंने यह भी दावा किया कि उसकी बहनों ने उन्हें बताया था कि इमरान उसे परेशान करता था।अमन ने कहा कि उसने पहले भी ऐसा किया था। अब जब ऐसा हुआ है तो सीधा शक उसी पर गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments