Homeट्रैवलJaipur News: बारिश के मौसम में ट्रेकिंग के लिए हैं जयपुर में...

Jaipur News: बारिश के मौसम में ट्रेकिंग के लिए हैं जयपुर में ये ट्रेकिंग स्पॉट


Last Updated:

Jaipur Travel News: बारिश का मौसम जयपुर की पहाड़ियों और जंगलों को हरियाली से भर देता है, जिससे ट्रेकिंग का रोमांच और बढ़ जाता है. दोस्तों के साथ वीकेंड पर शहर के आसपास मौजूद खूबसूरत ट्रेकिंग स्पॉट्स का प्लान बनाया जा सकता है. मानसून में यहां हरियाली, ठंडी हवाएं और प्राकृतिक नजारे लोगों को आकर्षित करते हैं.

बारिश के मौसम में युवाओं को पहाड़ियों की हरियाली और सुंदरता खूब मोहित करती हैं. इसलिए युवाओं में पहाड़ों पर ट्रेकिंग का जूनून भी खूब देखने को मिलता हैं. ऐसे ही राजस्थान की अरावली पर्वत श्रृंखला जो ट्रेकिंग करने वाले युवाओं के लिए हमेशा से खास रही हैं. इस पहाड़ी श्रृंखला का एक हिस्सा जयपुर शहर के आसपास फैला हैं, इसलिए बारिश के मौसम में ट्रेकिंग लिए जयपुर शहर भी स्थानीय लोगों से लेकर पर्यटकों को खूब पसंद आता हैं. वैसे तो जयपुर शहर में 10-15 ट्रेकिंग लेकर इनमें कुछ एक ट्रेकिंग एरिया खास हैं.

जयपुर में सुंदर किलों-महलों और यहां की लैंपड सफारिया अधिकांश अरावली पर्वत श्रृंखला की सुंदरता में ही स्थित है. साथ ही कुछ धार्मिक स्थल और मंदिर भी घने जंगलों के बीच स्थित हैं. जहां युवाओं के लिए बेहतरीन ट्रेकिंग स्पॉट बने हैं. जयपुर में नाहरगढ़, जयगढ़, गलताजी, आमागढ़ ट्विन टावर ट्रेल, घाट के बालाजी, हथनी कुंड,नटाटा वैली, जलमहल के पीछे, चौर घाटी और आमेर सागर से कुकस में चट्टानों और पहाड़ियों से घिरा रास्ता पर्यटकों के लिए सबसे बेस्ट ट्रेकिंग स्पॉट हैं.

बारिश के मौसम में अच्छी कसरत और हरियाली के बीच समय बिताने के लिए सबसे ज्यादा जयपुर में नाहरगढ़, जयगढ़ और आमेर की घाटियों को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि यहां के किलों महलों की दिवारे कई किलोमीटर तक पहाड़ी रास्तों पर बनी हैं. जो ट्रेकिंग के लिए बेस्ट हैं. साथ ही इन खास ट्रेकिंग एरिया में हर कोई आसानी से ट्रेकिंग करने में भी सक्षम हैं. जहां बेहतरीन हरियाली और सुंदरता के साथ पर्यटक जयपुर की सुंदरता और बसावट को देख सकते हैं. इसके अलावा फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए भी बेस्ट हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर बात करें जयपुर में घने जंगलों के साथ बेहतरीन झरने और जंगल-प्राकृतिक पानी के बीच ट्रेल तो ऐसे मनमोहन दृश्य जलमहल के आसपास की पहाड़ियों में नज़र आते हैं, इसलिए बारिश के मौसम में जलमहल भी ट्रेकिंग के लिए बेस्ट स्पॉट हैं. जलमहल के आसपास घने जंगलों और पहाड़ियों में शांत और हरा-भरा ट्रैक, चट्टानों और पहाड़ियों से घिरे रास्ते बने हैं जो ट्रेकिंग को खास बनाते हैं. साथ ही जल महल के पास गुर्जर घाटी से वैष्णो देवी मंदिर और अन्य कई प्राचीन मंदिर हैं जो ट्रेकिंग के दौरान रास्ते में पड़ते हैं.

जयपुर में अरावली पर्वत श्रृंखला के भाग में 4 लैंपड सहारिया भी आती हैं. जो घने जंगलों के बीच स्थित हैं इनमें झालाना सफारी, आमागढ़ सफारी, बिड़ पापड़ सफारी और अन्य सहारिया हैं. जहां बेहतरीन ट्रेकिंग पॉइंट्स हैं जो सफारी के जंगलों से अलग हैं. इन खास पॉइंट्स और ट्रेक पर भी युवाओं को ट्रेकिंग करना ख़ूब पंसद आता हैं. इनमें सबसे खास आमागढ़ और हथनी कुंड के इलाके हैं. जहां पुराने टावर तक खड़ी चढ़ाई बारिश के मौसम में ट्रेकिंग को और भी सुंदर बनाते हैं.

जयपुर में कुछ खास ट्रेकिंग ट्रेक धार्मिक और प्राचीन मंदिरों के इलाकों में स्थित हैं. इनमें गलता में घाट के बालाजी, खोले के हनुमान जी मंदिर के आसपास की पहाड़ियां, पापड़ के हनुमान के आसपास का जंगल और गलता गेट की पहाड़ियां भी पर्यटकों के लिए बेहतरीन ट्रेकिंग ट्रेक हैं. इसके अलावा जयपुर के घने जंगलों में कई ऐसे प्राचीन मंदिर हैं जहां पहुंचने के लिए सामान्य रूप से लोगों को पहाड़ी रास्तों से ट्रेकिंग करते हुए ही पहुंचना होता हैं.

अगर बारिश के सीजन में आप भी जयपुर घूमने आ रहे और घंने जंगलों और पहाड़ियों में ट्रेकिंग करना पंसद करते हैं. तो आपको जयपुर के इन खास ट्रेकिंग एरिया में पूरी सावधानी के साथ ट्रेकिंग करनी चाहिए. जिसमें खासतौर पर अनजान जंगल में बिना स्थानीय जानकार के ट्रेकिंग नहीं करनी चाहिए. साथ ही अकेले रूप में किसी भी जगह ट्रेकिंग नहीं जाएं हमेशा समूह बनाकर ट्रेकिंग करें. ट्रेकिंग के दौरान ग्रिप वाले जूते पहनें. पानी और हल्का खाना साथ रखें। ट्रेकिंग के दौरान वन विभाग के नियमों का पालन करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments