Homeटेक्नोलॉजीप्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट: 7 की...

प्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट: 7 की मौत, 22 झुलसे; 7 घर गिरे; लोग चारपाई पर घायलों को लेकर भागे – Kaushambi News


प्रयागराज, कौशांबीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी में सोमवार को प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इससे 2 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 झुलस गए। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट से पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई। 100 मीटर के दायरे में बने आसपास के 8 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से 3 जमींदोज हो गए।

हादसा दोपहर साढ़े 12 बजे कौशांबी जिले के मोहम्मदपुर गांव में हुआ। यह गांव प्रयागराज बॉर्डर पर है। यहां से मनौरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन दो किमी है। पुलिस, एयरफोर्स, NDRF और SDRF के 200 जवान रेस्क्यू में जुटे हैं। 10 बुलडोजर से मलबा हटाया जा रहा है। पुलिस को शक है कि मलबे के नीचे कुछ लोग दबे हो सकते हैं। ऐसे में मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

हादसे के वक्त फैक्ट्री में 20 मजदूर काम कर रहे थे। आसपास के घरों के कुछ लोग भी घायल हैं। धमाके की आवाज 2 किमी दूर तक सुनाई दी। कुछ ही देर में धुएं का गुबार चारों तरफ छा गया। विस्फोट के बाद पटाखों के चलते लगातार धमाके होते रहे। ग्रामीण झुलसे लोगों को चारपाई पर ले जाते दिखे। विस्फोट की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मकान की तीसरी मंजिल में 8 फीट का छेद हो गया।

एक मंजिला फैक्ट्री 800 वर्गफीट में बनी थी। मालिक का नाम आदिल है। पुलिस के मुताबिक, फैक्ट्री के बगल में नई बस्ती बस रही थी। फैक्ट्री के आसपास 8 मकान बने थे।

हादसे की तस्वीरें देखिए-

ग्रामीण झुलसे लोगों को चारपाई पर लादकर सड़क तक पहुंचाए, फिर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

ग्रामीण झुलसे लोगों को चारपाई पर लादकर सड़क तक पहुंचाए, फिर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में एक बच्चा भी बुरी तरह झुलस गया है।

हादसे में एक बच्चा भी बुरी तरह झुलस गया है।

घायलों को चारपाई समेत पिकअप में लादकर स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

घायलों को चारपाई समेत पिकअप में लादकर स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

हादसे के बाद धुएं का गुबार 2 किमी दूर से दिखाई दिया।

हादसे के बाद धुएं का गुबार 2 किमी दूर से दिखाई दिया।

महिला ने रोते हुए कहा कि बेटी-दामाद, नाती-नातिन घर ढहने से मलबे में दब गए हैं।

महिला ने रोते हुए कहा कि बेटी-दामाद, नाती-नातिन घर ढहने से मलबे में दब गए हैं।

मेडिकल कॉलेज पहुंचे एक युवक ने रोते हुए परिवार को फोन कर घटना की जानकारी दी।

मेडिकल कॉलेज पहुंचे एक युवक ने रोते हुए परिवार को फोन कर घटना की जानकारी दी।

हादसे में जिंदा बची लड़की ने कहा- घर में मैं, मेरा छोटा भाई और मम्मी थीं। सिर्फ मैं ही बाहर निकल पाई। बाकी सभी दब गए।

हादसे में जिंदा बची लड़की ने कहा- घर में मैं, मेरा छोटा भाई और मम्मी थीं। सिर्फ मैं ही बाहर निकल पाई। बाकी सभी दब गए।

फैक्ट्री से 70 मीटर दूर ये तीन मंजिला मकान हैं। तस्वीर में जगह-जगह मकानों के हिस्से टूटे हुए दिख रहे हैं।

फैक्ट्री से 70 मीटर दूर ये तीन मंजिला मकान हैं। तस्वीर में जगह-जगह मकानों के हिस्से टूटे हुए दिख रहे हैं।

पुलिस और एयरफोर्स की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। बुलडोजर भी बुलाए गए हैं।

पुलिस और एयरफोर्स की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। बुलडोजर भी बुलाए गए हैं।

comp 211 1 1788166166

पटाखा फैक्ट्री से विस्फोट से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कौशांबी डीएम बोले- हादसे में 5 लोगों की मौत, दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे

  • कौशांबी डीएम अमित पाल शर्मा ने बताया कि अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
  • संपत्ति जब्त करने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस करीब दो साल पहले निरस्त किए जाने की बात सामने आई है। मामले की प्रारंभिक जांच की जा रही है।

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कौशांबी के पूर्व सांसद मौके पर पहुंचे, बोले- बेहद दुख हादसा

कौशांबी के पूर्व सांसद विनोद सोनकर घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने कहा- यह बहुत दुखद हादसा है। जिला प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ ह

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

SRN के डॉक्टर बोले- 7 लोग लाए गए, 2 की मौत; 5 का इलाज जारी

स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (SRN) के प्राचार्य एके वर्मा ने बताया- अस्पताल में 7 लोग लाए गए थे, जिनमें 2 मृतक और 5 घायल हैं। घायलों को तुरंत इलाज दिया गया। अस्पताल का पूरा ध्यान घायलों की जान बचाने और उन्हें बेहतर इलाज देने पर है। एक मरीज की हालत काफी गंभीर है।

उसे सिर में चोट लगी है और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। वह फिलहाल वेंटिलेटर पर है और उसका इलाज किया जा रहा है। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। विस्फोटक के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है।

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मकान में 15 फीट का छेद हुआ, देखिए VIDEO

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फसलों पर बारूद फैला, पानी का छिड़काव कर उड़ने से रोक रहे

हादसे के बाद फैक्ट्री के आसपास की फसलों पर बारूद फैल गया। फायर ब्रिगेड की टीम पानी का छिड़काव कर बारूद को उड़ने से रोक रही है।

09:45 AM31 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हादसे में मरने वालों में 2 बच्चे भी

हादसे में जान गंवाने वाले 5 लोगों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। इनके नाम प्रवीण (13) और प्रियांशी (5) हैं।

09:40 AM31 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

8 से 10 बुलडोजर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे, अपडेट दे रहे भास्कर रिपोर्टर पंकज

09:39 AM31 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

एडीजी ज्योति नारायण पहुंचे, रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया

एडीजी ज्योति नारायण भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अफसरों से हादसे की जानकारी ली। रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। अधिकारी उन्हें हादसे के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

09:36 AM31 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

अब तक 7 घायल SRN अस्पताल लाए गए

स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज (SRN) में अब तक 7 घायलों को लाया जा चुका है। घायलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्ट्रेचर की संख्या बढ़ाई जा रही है।

09:09 AM31 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

मेडिकल कॉलेज से अपडेट दे रहे भास्कर रिपोर्टर फरहत

08:53 AM31 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

महिला रोते हुए बोली- बेटी का घर ढहा, बेटी-दामाद, नाती-नातिन समेत 5 लोग दबे

एक महिला ने बताया- हमारी बिटिया यहां घर बनवाकर रह रही थी। परिवार में 5 लोग थे। दामाद, दो बेटे और एक बिटिया। घर ढह गया है। पिछले 2 घंटे से मेरी बेटी-दामाद, नाती-नातिन समेत 5 लोग मलबे में दबे हुए हैं। अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

08:51 AM31 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

मेडिकल कॉलेज में रोते हुए युवक ने फोन पर घरवालों को बताई घटना, देखिए VIDEO

08:48 AM31 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

मलबे को हटाने के लिए बुलडोजर बुलाए गए

08:44 AM31 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

झुलसी महिला चारपाई पर तपड़पी दिखी

08:42 AM31 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

डीएम बोले- प्रशासन रेस्क्यू में जुटा, घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया

  • कौशांबी डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया- पुलिस टीम मौके पर राहत कार्य में जुटी है। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। अब तक जितने लोगों को बाहर निकाला गया है, उनमें से 5 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
  • सभी को SRN मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। बाकी घायलों का भी इलाज जारी है। अब तक विस्फोट के कारण 3 घरों के क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है।

08:39 AM31 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

चारपाई समेत घायलों को पिकअप में भरकर SRN अस्पताल पहुंचे

08:37 AM31 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

एक दूसरे से लिपटकर रोए परिजन, देखिए VIDEO

08:33 AM31 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हादसे की 3 तस्वीरें देखिए

goat 1788165210
comp 186 1788165215
long9 2 1788165221

08:09 AM31 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- धमाके इतने तेज थे कि आसपास के मकान टूट गए

प्रत्यक्षदर्शी मुनीश कुमार पांडे ने बताया- करीब 12:30 बजे धमाके शुरू हुए। गोदाम में करीब दो दर्जन लोग मौजूद थे। अब तक 7 लोग बाहर निकाले जा चुके हैं। आशंका है कि कम से कम 18-20 लोगों की मौत हुई है। धमाके इतने तेज थे कि गोदाम से 50 मीटर के दायरे में जितने भी मकान थे, वे टूट गए हैं।

07:59 AM31 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हादसे में आसपास के 5-7 घर भी टूटे

07:57 AM31 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बच्ची बोली- मेरा घर ढहा, मैं बच गई; मम्मी-भाई नहीं निकल पाए

हादसे में बची लड़की ने कहा- घर में मैं, मेरा छोटा भाई और मम्मी थीं। सिर्फ मैं ही बाहर निकल पाई। बाकी सभी उसी में दब गए।

07:39 AM31 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

घटनास्थल पर सैकड़ों लोग और पुलिसकर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे

07:33 AM31 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

पटाखों में लगातार हो रहा विस्फोट, देखिए 2 VIDEO

07:30 AM31 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

घायलों को चारपाई पर लादकर ले गए, देखिए VIDEO

07:29 AM31 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 2 किमी दूर से दिख रहा धुआं

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments